उत्तर प्रदेश: मामूली विवाद में दो समुदायों के बीच संघर्ष में एक व्यक्ति की हत्या, पांच गिरफ्तार

Summary :

बलिया जिले के सिकन्दरपुर में मामूली विवाद को लेकर दो समुदाय के लोगों के बीच हुए संघर्ष में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई तथा चार अन्य घायल हो गये।

बलिया जिले के सिकन्दरपुर में मामूली विवाद को लेकर दो समुदाय के लोगों के बीच हुए संघर्ष में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई तथा चार अन्य घायल हो गये। इस संबंध में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र नाथ ने बताया कि शनिवार शाम सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव में सोनू चौरसिया और जमशेद के बीच मोटरसाइकिल से धक्का लग जाने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। आरोप है कि उसके बाद जमशेद अपने साथियों के साथ सोनू के घर पहुँचा और हमला कर दिया। 
इस घटना में सोनू समेत पांच लोग जख्‍मी हो गये। आसपास मौजूद लोगों ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकन्दरपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने रामधारी चौरसिया (75) को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गये। सोनू की शिकायत पर सिकन्दरपुर थाने में भारतीय दंड विधान की हत्या, अपशब्द देने और मारपीट के आरोप की धारा में सात व्यक्तियों के विरुद्ध नामजद मामला दर्ज हुआ है। 
पुलिस ने इस मामले में जमशेद, बिलाल, जावेद, शमशुल, हैदर और रिजवान को गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गांव में स्थिति नियंत्रण में है। बहरहाल, मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के मद्देनजर गांव में बड़े पैमाने पर पुलिस बल तैनात किया गया है । 

इसरो चीफ बोले- चंद्रयान-2 कहानी का अंत नहीं, भविष्य में फिर करेंगे सॉफ्ट लैंडिंग का प्रयास

Desk Team