उन्नाव रेप केस : कोर्ट के फैसले से संतुष्‍ट नहीं पीड़िता का परिवार, कहा- सेंगर को फांसी की सजा दी जानी चाहिये

Summary :

कुलदीप सिंह सेंगर को आजीवन कारावास की सजा सुनाए जाने के बाद पीडिता की बहन और मां ने शुक्रवार को कहा कि उसे फांसी की सजा दी जानी चाहिये

उन्नाव बलात्कार मामले में अदालत से दोषी करार दिए गए विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को आजीवन कारावास की सजा सुनाए जाने के बाद पीडिता की बहन और मां ने शुक्रवार को कहा कि उसे फांसी की सजा दी जानी चाहिये, जिससे उन्हें सम्‍पूर्ण न्‍याय मिल सके। पीडिता की मां और बहन ने कहा कि फांसी नहीं हुई तो हम संतुष्‍ट नहीं है। 
कारण पूछने पर उन्होंने कहा कि उन्हें सेंगर के जेल में होने के बाद भी डर है। उन्होंने कहा कि यदि उसे फांसी नहीं होगी ‘‘तो वह बाहर निकलेगा और हम लोगों को मार देगा।’’ पीडिता की बहन ने अपने चाचा के लिए सरकार से न्‍याय की मांग की है। बहन ने कहा कि उसके चाचा महेश सिंह को बरी किया जाय। यदि सरकार बरी नहीं कर सकती है तो उन्‍हें जमानत दिलाई जाए। 

पुरानी कमजोरी दूर हुई, भारत नई ताकत और तेज गति से आगे बढ़ेगा : PM मोदी

उन्होंने सेंगर पर आरोप लगाया कि उनके आदमी ”पैसा खिलाकर मेरे चाचा को न्‍याय पाने से वंचित कर रहे हैं। मेरे चाचा तो हमारे परिवार को न्‍याय दिलाने आए थे लेकिन कुलदीप सेंगर के इशारे पर उन्‍हें फर्जी मामलों में फंसा दिया गया है।” उन्होंने चाचा पर लगे मुकदमों को फर्जी बताते हुए कहा कि सरकार को मुकदमे वापस लेना चाहिये, क्‍योंकि सारे मुकदमे फर्जी हैं। 
उन्होंने कहा कि अभी चार मामले और हैं, उनमें भी हमें उम्‍मीद है कि हमें न्‍याय मिलेगा और आरोपियों को कडी सजा मिलेगी। पीडिता की बहन ने योगी सरकार और उत्तर प्रदेश की पुलिस पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि पुलिस उसे समय रहते न्‍याय दे देती तो आज उसका परिवार उसके साथ होता, लडाई में जिसे हम खो चुके हैं वह सारे जिंदा होते।

Desk Team