Uttarakhand News: त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने हल्द्वानी में जांच अभियान तेज कर दिया है। खाद्य सुरक्षा आयुक्त के आदेश पर सचल खाद्य प्रयोगशाला हल्द्वानी पहुंची। यहां अलग-अलग प्रतिष्ठानों से 22 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए हैं। विभाग का उद्देश्य बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच करना है।
मौके पर ही की जा रही खाद्य पदार्थों की जांच

जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजब सिंह रावत ने बताया कि सचल प्रयोगशाला की मदद से खाद्य पदार्थों की मौके पर ही जांच की जा रही है। जांच के दौरान जिन खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता संदिग्ध पाई जा रही है, उनके नमूने लेकर आगे की जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं।
खाद्य पदार्थ खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

खाद्य सुरक्षा विभाग ने लोगों से अपील की है कि त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थ खरीदते समय सावधानी बरतें। खुले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर ध्यान दें और पैक्ड सामान खरीदते समय उसकी मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपायरी डेट जरूर जांचें। इससे खराब या मिलावटी खाद्य पदार्थ खरीदने से बचने में मदद मिल सकती है।
यह भी पढ़ें: हरिद्वार की हर की पौड़ी पर दिखी अंग्रेजों के जमाने की रेलवे पटरी, साल में एक बार आती है नजर


Download Android App
Download iOS App




