Good Luck ke Liye Kya Karein: कई बार हम किसी नई शुरुवात या किसी बड़े काम के लिए पूरी तरह से तैयारी करके ही घर से निकलते हैं, लेकिन फिर भी सफलता नहीं मिलती है। धार्मिक शास्त्रों में किसी भी अच्छे काम की शुरुआत को बहुत शुभ माना जाता है। यही कारण है कि आज भी लोग घर से निकलते समय कई छोटी-छोटी परंपराओं को पूरे दिल से मानते हैं और निभाते भी हैं। अक्सर लोग परीक्षा, इंटरव्यू, बिजनेस या किसी खास काम के लिए जाते समय दही-चीनी खाना अच्छा मानते हैं। लेकिन ज्योतिष के अनुसार, सिर्फ दही-चीनी ही नहीं, बल्कि कुछ और परंपराएं…
Good Luck ke Liye Kya Karein (AI Generated)
Good Luck ke Liye Kya Karein: कई बार हम किसी नई शुरुवात या किसी बड़े काम के लिए पूरी तरह से तैयारी करके ही घर से निकलते हैं, लेकिन फिर भी सफलता नहीं मिलती है। धार्मिक शास्त्रों में किसी भी अच्छे काम की शुरुआत को बहुत शुभ माना जाता है। यही कारण है कि आज भी लोग घर से निकलते समय कई छोटी-छोटी परंपराओं को पूरे दिल से मानते हैं और निभाते भी हैं। अक्सर लोग परीक्षा, इंटरव्यू, बिजनेस या किसी खास काम के लिए जाते समय दही-चीनी खाना अच्छा मानते हैं। लेकिन ज्योतिष के अनुसार, सिर्फ दही-चीनी ही नहीं, बल्कि कुछ और परंपराएं भी आपके लिए गुडलक का काम करती हैं।
माना जाता है कि, घर से निकलते वक्त आपकी सोच, आपका मूड और आपका पहला कदम भी आपके काम पर अच्छा या बुरा असर डाल सकता है। आइए जानें कि वो कौन सी Good Luck Rituals हैं, जिसको मानने से आप सफल और सुखी जीवन व्यतीत कर सकते हैं।
Good Luck ke Liye Kya Karein: घर से निकलने से पहले करें ये 4 काम
1. घर से दही-चीनी खाकर निकलें
Good Luck ke Liye Kya Karein (AI Generated)
हिंदू मान्यताओं के अनुसार, दही-चीनी को शांति, पॉजिटिविटी और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है। दही मन को शांत रखता है और चीनी की मिठास को अच्छे नतीजों से जोड़कर देखा जाता है। ऐसा कहा जाता है कि किसी जरूरी काम के लिए निकलने से पहले दही-चीनी खाने से आत्मविश्वास बढ़ता है और व्यक्ति खुद के अंदर एक अच्छी ऊर्जा महसूस करता है।
2. घर से निकलते समय पहला कदम सीधा रखें
पुरानी मान्यताओं के अनुसार, घर से बाहर कदम रखते समय हमेशा दाहिना पैर पहले आगे बढ़ाना चाहिए। शरीर के दाहिने हिस्से को शुभ और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि जब कोई व्यक्ति दाहिना पैर आगे बढ़ाकर निकलता है, तो उसके काम में आने वाली रुकावटें कम हो जाती हैं और काम अच्छी तरह पूरा होता है।
3. घर की चौखट पार करते समय मन को शांत रखें
धार्मिक मान्यताओं के हिसाब से, घर की चौखट सिर्फ अंदर-बाहर आने-जाने का रास्ता नहीं है, बल्कि यह घर की अच्छी ऊर्जा का केंद्र भी होती है। इसलिए कहा जाता है कि जब भी किसी शुभ काम के लिए बाहर जाएं, तो मन में गुस्सा, तनाव या कोई भी बुरा विचार न लाएं। माना जाता है कि अगर आप अच्छी सोच के साथ शुरुआत करेंगे, तो आपको काम में कामयाबी मिलने की उम्मीद भी ज्यादा होगी।
4. घर से निकलने के बाद भगवान का नाम लें
Good Luck ke Liye Kya Karein (AI Generated)
मान्यताएं ये भी हैं कि, घर से बाहर कदम रखने के बाद सबसे पहले अपने ईष्ट देव को याद करना बहुत शुभ होता है। ‘ओम श्री गणेशाय नमः’ बोलकर या अपने इष्टदेव का नाम लेकर काम की शुरुआत करें। इसके अलावा, रास्ते में किसी मजबूर इंसान की मदद करना, गाय या पक्षियों को दाना-पानी देना और घर के बड़ों के पैर छूकर आशीर्वाद लेना भी बहुत शुभ माना जाता है।
इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक ग्रंथियों, कहानियों या मान्यताओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
Khushi Srivastava
खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।