Gullak Vastu Tips: गुल्लक में पहला सिक्का डालने से पहले जरूर करें यह काम, बनी रहेगी सुख-समृद्धि

Summary :

वास्तु शास्त्र के अनुसार, मिट्टी की गुल्लक घर में खुशहाली लाती है, फालतू खर्चों को रोककर बचत बढ़ाती है और समृद्धि लाती है। इसे शनि देव से भी जोड़ा जाता है; रोजाना इसमें थोड़ा पैसा डालने से शनि देव प्रसन्न होते हैं और अचानक धन लाभ के योग बनते हैं।

Gullak Vastu Tips: मिट्टी को बहुत पवित्र माना गया है। यह घर में खुशहाली लाती है और नकारात्मक सोच या ऊर्जा को दूर करती है। ज्योतिष और वास्तु शास्त्र दोनों में मिट्टी की चीजों को शुभ बताया गया है। घर में मिट्टी की गुल्लक रखने से फालतू खर्चे रुकते हैं, बचत होती है और समृद्धि आती है।

शनि देव की कृपा

मिट्टी का संबंध शनि देव से भी जोड़ा जाता है। शनि देव इंसान की मेहनत का सही फल देते हैं। जब आप हर दिन थोड़ा-थोड़ा करके गुल्लक में पैसा डालते हैं, तो इससे शनि देव प्रसन्न होते हैं। इससे अचानक धन मिलने के योग बनते हैं। जो व्यक्ति नियम और सब्र के साथ बचत करता है, उस पर शनि देव की कृपा बनी रहती है।

किस दिशा में रखें गुल्लक?

Gullak Vastu Tips
Gullak Vastu Tips (Source: Social Media)

मिट्टी की गुल्लक को घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखना सबसे अच्छा माना जाता है। यह दिशा पैसे की रुकावट को खत्म करती है और घर में आर्थिक स्थिरता लाती है। गलत दिशा में रखने से इसका पूरा फायदा नहीं मिल पाता। सही जगह रखने से गुल्लक का शुभ असर बढ़ता है और घर में पैसों की तंगी महसूस नहीं होती।

गुल्लक को कैसे रखें?

गुल्लक स्थापित करने से पहले उस जगह पर एक पीला कपड़ा बिछाएं। गुल्लक में पहला सिक्का डालने से पहले उस पर कुमकुम से टीका लगाएं और ‘श्री’ लिखें। माना जाता है कि ऐसा करने से गुल्लक कभी खाली नहीं रहती। इस छोटी सी पूजा-विधि से धन बढ़ता है। अगर आप इसे सच्चे मन और श्रद्धा से शुरू करेंगे, तो इसका फल जरूर मिलेगा।

गुल्लक से पैसे कब निकालें?

Gullak Vastu Tips
Gullak Vastu Tips (Source: Social Media)
  • गुल्लक भरने के बाद: गुल्लक को बार-बार या अधूरा तोड़ना या उसमें से बीच-बीच में पैसे निकालना शुभ नहीं माना जाता। जब गुल्लक पूरी भर जाए, इसे तभी खोलें।
  • त्यौहार: अगर किसी विशेष काम के लिए गुल्लक खोलना हो, तो दिवाली, धनतेरस, अक्षय तृतीया या किसी शुभ मुहूर्त पर इसे खोलना बहुत मंगलकारी माना जाता है।
  • दिन और समय: गुल्लक से पैसे हमेशा दिन के समय निकालें। वास्तु के अनुसार, शाम के समय धन निकालना या गुल्लक तोड़ना वर्जित माना जाता है।
इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक ग्रंथियों, कहानियों या मान्यताओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।