Hanuman Ji Ke Sanket: हनुमान जी आपके साथ हैं या नहीं? बजरंगबली की मौजूदगी का अहसास कराते हैं ये 7 दिव्य संकेत

Summary :

Hanuman Ji Ke Sanket: हनुमान जी को भगवान राम का सबसे बड़ा भक्त माना जाता है। तुलसीदास जी ने हनुमान चालीसा में उनकी अच्छाइयों और ताकतों के बारे में विस्तार से बताया है। हनुमान जी के अच्छे स्वभाव और गुणों के कारण ही तुलसीदास जी ने उन्हें ‘सकल गुण निधानं’ कहा है, जिसका अर्थ है- गुणों का खजाना। कहा जाता है कि जिस व्यक्ति पर हनुमान जी का आशीर्वाद होता है, वह जिंदगी में हमेशा आगे बढ़ता है। हनुमान जी के भक्तों के सारे दुख-दर्द अपने आप खत्म हो जाते हैं। कई बार भक्तों को ऐसा महसूस होता है जिससे…

Hanuman Ji Ke Sanket: हनुमान जी को भगवान राम का सबसे बड़ा भक्त माना जाता है। तुलसीदास जी ने हनुमान चालीसा में उनकी अच्छाइयों और ताकतों के बारे में विस्तार से बताया है। हनुमान जी के अच्छे स्वभाव और गुणों के कारण ही तुलसीदास जी ने उन्हें ‘सकल गुण निधानं’ कहा है, जिसका अर्थ है- गुणों का खजाना।

कहा जाता है कि जिस व्यक्ति पर हनुमान जी का आशीर्वाद होता है, वह जिंदगी में हमेशा आगे बढ़ता है। हनुमान जी के भक्तों के सारे दुख-दर्द अपने आप खत्म हो जाते हैं। कई बार भक्तों को ऐसा महसूस होता है जिससे उनका भरोसा पक्का हो जाता है कि हनुमान जी किसी न किसी रूप में उनकी मदद कर रहे हैं। पुरानी मान्यताओं के अनुसार, हनुमान जी अपने भक्तों को बचाने के लिए अपने दूत भेजते हैं। कुछ आसान इशारों से आप इस बात को समझ सकते हैं। आइए जानते हैं वे कौन से Hanuman Ji Presence Spiritual Signs हैं।

Also Read: क्यों बजरंगबली ने पूरे शरीर पर मल लिया था सिंदूर? जानें अटूट भक्ति की सबसे सुंदर कहानी!

Hanuman Ji Ke Sanket: हनुमान जी के होने के 7 संकेत

Hanuman Ji Ke Sanket
Hanuman Ji Ke Sanket (AI Generated)

1. मन में कोई डर न होना

अगर आप बिना किसी डर के, पूरी ईमानदारी और सच्चाई के साथ अपनी जिंदगी जी रहे हैं, तो यह संकटमोचन हनुमान जी की कृपा का असर है। क्योंकि जिस व्यक्ति से हनुमान जी खुश रहते हैं, उसके मन से हर तरह का डर गायब हो जाता है।

2. किसी दुर्घटना से बाल-बाल बचना

अगर आप हनुमान जी के सच्चे भक्त हैं और हर मुश्किल में उन्हें याद करते हैं, तो वे भी हमेशा आपकी मदद के लिए तैयार रहते हैं। अगर आप किसी बड़े हादसे या एक्सीडेंट से बार-बार सुरक्षित बच जाते हैं, तो समझ लीजिए कि हनुमान जी के दूत आपके पास हैं और किसी न किसी रूप में आपका साथ दे रहे हैं।

3. शनि के बुरे प्रभाव  से बचे रहना

शनि देव हर राशि में ढाई साल तक रहते हैं, जिसे शनि का प्रकोप कहा जाता है। अगर आपकी राशि में शनि का दोष, साढ़ेसाती या ढैया चल रही है, फिर भी आपका कोई नुकसान नहीं हो रहा है, तो यह बहुत बड़ा इशारा है कि हनुमान जी खुद आपकी रक्षा कर रहे हैं।

Hanuman Ji Ke Sanket
Hanuman Beliefs (AI Generated)

4. हनुमान जी के कार्यक्रमों में अचानक पहुंच जाना

कई बार हम कहीं जाने की बहुत प्लानिंग करते हैं, फिर भी नहीं जा पाते। लेकिन इसके उलट, अगर आप बिना किसी तैयारी के हर बार हनुमान जी के भजन, कीर्तन या पूजा-पाठ में पहुंच जाते हैं, तो इसका मतलब है कि हनुमान जी खुद आपको बुलाते हैं और उनकी आप पर खास कृपा है।

5. कामों में कोई रुकावट न आना

जब आपके किसी भी काम में कोई अड़चन न आए और आपको हर काम में लगातार कामयाबी मिलती रहे, तो यह भी साफ इशारा है कि हनुमान जी का हाथ आपके सिर पर है और वे आपका हर काम आसान कर रहे हैं।

6. मंगलवार के दिन कुछ अलग महसूस होना

भक्तों के लिए मंगलवार का दिन बहुत खास होता है। अगर मंगलवार को आपको अचानक बहुत खुशी महसूस हो, हनुमान जी से जुड़ी चीजें दिखाई दें, या किसी बड़े से कोई तोहफा या अच्छी सलाह मिले, तो समझें कि हनुमान जी का आशीर्वाद आपके साथ है।

7. हनुमान जी से जुड़ा कोई सपना दिखना

Hanuman Ji Ke Sanket
Hanuman Ji Ke Sanket (AI Generated)

हनुमान जी के भक्तों को अक्सर उनके सपने आते हैं। यह इस बात का संकेत है कि हनुमान जी या उनके दूत आपके आस-पास ही हैं। खासकर अगर आपको ऐसा सपना दिखे जिसमें आप भगवान राम की कथा सुन रहे हैं, किसी मंदिर या कीर्तन में बैठे हैं या प्रसाद खा रहे हैं, तो मान लीजिए कि आप पर हनुमान जी की पूरी कृपा है।

इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक ग्रंथियों, कहानियों या मान्यताओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Also Read: अद्भुत! आखिर क्यों यहां सिर के बल खड़े हैं बजरंगबली? जानें इंदौर के इस मंदिर का रहस्य

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।