Pitru Paksha me Shubh Sanket: हिंदू धर्म में पितृ पक्ष बहुत खास माना जाता है। पितृपक्ष हर साल भाद्रपद महीने की पूर्णिमा से शुरू होकर आश्विन महीने की अमावस्या तक चलता है। यह 16 दिनों का समय होता है, जिसमें लोग अपने पूर्वजों को याद करते हैं और उनके प्रति अपना आदर व धन्यवाद जताते हैं। इस दौरान लोग तर्पण, पिंडदान करते हैं और दान-पुण्य करते हैं। इस साल पितृ पक्ष 26 सितंबर से शुरू होकर 10 अक्टूबर तक चलेंगें। पितृपक्ष में मिलने वाले कुछ खास संकेत पूर्वजों के आशीर्वाद का प्रतीक माने जाते हैं, जिनसे आपके जीवन में अच्छे बदलाव आ सकते हैं। आइए जानते हैं कि वे कौन-से संकेत हैं।
पितृ पक्ष में मिलने वाले 7 शुभ संकेत
1. सपने में पूर्वजों का खुश दिखाई देना
अगर पितृपक्ष के दौरान आपके सपने में पूर्वज मुस्कुराते या खुश नजर आएं, तो यह बहुत शुभ माना जाता है। यह इस बात का संकेत है कि पूर्वज आपके जीवन की परेशानियां दूर कर सकते हैं और आपको हर काम में सफलता मिल सकती है।
2. दरवाजे पर गाय का आना

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पितृपक्ष में घर के मुख्य दरवाजे पर गाय का आना बहुत शुभ होता है। इसका अर्थ है कि पूर्वज आपसे प्रसन्न हैं और आपके जीवन में खुशहाली आ सकती है। गाय का आना गरीबी दूर होने का भी इशारा है। इसलिए अगर आपके घर के दरवाजे पर गाय आए, तो उसे खाना जरूर खिलाएं।
3. सूखे पौधों का हरा-भरा होना
अगर आपके घर में कोई सूखा या मुरझाया हुआ पौधा पितृपक्ष के दौरान अचानक हरा-भरा होने लगे, तो समझें कि पूर्वजों का आशीर्वाद मिलने वाला है। इससे पितृदोष खत्म हो सकता है और जिंदगी में अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
4. कौवे का घर की छत पर आकर बोलना
हिंदू धर्म में कौवे को पितरों का रूप या उनका संदेशवाहक माना गया है। पितृपक्ष के दौरान अगर कौवा आपकी छत या आंगन में आकर बोले, तो इसे पूर्वजों के आगमन का संकेत माना जाता है। इसलिए अगर कौवा आए, तो उसे छत पर खाना या पानी जरूर दें। इससे घर में सुख-समृद्धि आती है।
5. किसी का आपसे अनाज या भोजन मांगना
पितृपक्ष में अगर कोई जरूरतमंद इंसान आपसे अनाज या खाना मांगे, तो उसे मना न करें और भोजन जरूर कराएं। इस समय किसी भूखे का खाना मांगना शुभ संकेत होता है। अगर आप उसे खाना खिलाते हैं, तो आपको पूर्वजों का आशीर्वाद मिलता है।
6. घर में काली चींटियों का आना

अगर पितृपक्ष में आपके घर में काली चींटियां आ जाएं, तो उन्हें भगाने के बजाय आटा और शक्कर खाने को दें। इस समय काली चींटियों का आना पूर्वजों की बड़ी कृपा माना जाता है। इससे आपके पैसे और परिवार से जुड़ी परेशानियों में सुधार आ सकता है।
7. अचानक किसी अच्छे काम की खबर मिलना
पितृपक्ष के बीच अगर आपको कोई रुका हुआ पैसा वापस मिल जाए या अचानक किसी बड़ी सफलता की खुशखबरी मिले, तो यह पूर्वजों की खास कृपा मानी जाती है। इसका मतलब होता है कि आपके पितृ आपकी पूजा और तर्पण से प्रसन्न हैं और आपके रास्ते की रुकावटों को दूर कर रहे हैं।
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक ग्रंथियों, कहानियों या मान्यताओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।


Download Android App
Download iOS App




