दिवाली के खास दिन पर रात के समय सभी लोग अपने घरों में माता लक्ष्मी और गणेश की स्थापना कर अपने पूजा-पाठ करते हैं। इससे घर में खुशहाली और सुख-समृद्घि बनी रहती है। लेकिन पूजा के वक्त कुछ खास सामग्रियों का होना बहुत जरूरी होता है क्योंकि इनके बिना आपकी दिवाली की पूजा अधूरी रह सकती है। तो कौन-कौन सी हैं वो चीजें आइए जान लें…
.jpg)
1.दिवाली की पूजा में चावल का होना सबसे ज्यादा जरूरी होता है। क्योंकि कलश स्थापना के वक्त चावल नीचे बिछाएं और पूजा होने के बाद थोड़े से चावल घर के कोनों में बिखेर दें।
.jpg)
2.दिवाली की पूजा में एक और अन्य महत्वपूर्ण चीज हल्दी है। क्योंकि ध्यान रहे इसे से चौकी में स्वास्तिक बनाया जाएगा।
.jpg)
3.गणेश-लक्ष्मी की स्थापना के वक्त चौकी पर लाल या पीला कपड़ा बिछाना सबसे ज्यादा जरूरी है क्योंकि आपको इसी पर मां लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति की स्थापना करनी है।

4.दिवाली की पूजा में भगवान गणेश जी को सुपारी और पान जरूर चढांए। ऐसा करने से आपकी सभी इच्छाएं पूर्ण होंगी।
.jpg)
5.लक्ष्मी जी के लिए कौडिय़ां रखना भी सबसे ज्यादा जरूरी है। ऐसा इस वजह से क्योंकि इससे घर में धन का आगमन होता है।
.jpg)
6.दिवाली की पूजा में केसर का होना भी जरूरी होता है। पूजा के वक्त इसी से भगवान को तिलक लगावें।
.jpg)
7.बता दें कि चांदी के सिक्के के बिना दिवाली की पूजा अधूरी मानी जाती है। इसीलिए पूजा में लक्ष्मी-गणेश बना हुआ चांदी का सिक्का जरूर रखें।

8.दिवाली के दिन खील-बताशे का भोग लगाना ही सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। क्योंकि ये भगवान को पहली फसल के तौर पर समर्पित होते हैं।
.jpg)
9.जिन लोगों का व्यापार है उन्हों दिवाली पूजा में बही खाता और नया पेन जरूर रखना चाहिए। इससे कार्य में कई गुणा सफलता मिलती है।
.jpg)
10.जो भी लोग अपनी पसंदीदा जॉब पाने की चाहत रखते हैं उन्हें दिवाली पूजा में लौंग जरूर रखनी चाहिए। पूजा के बाद इस लौंग को अपने पास संभालकर रख लेना चाहिए।
.jpg)


Download Android App
Download iOS App



