सोना-चांदी नहीं..चोरों ने 12 टन KitKat Chocolate से भरा ट्रक रास्ते में किया गायब, ईस्टर से पहले Nestle के उड़े होश

12 Ton KitKat Chocolate Truck Stolen

12 Ton KitKat Chocolate Truck Stolen: यूरोप में ईस्टर का त्यौहार धूमधाम से मनाया जाता है जिसमें चॉकलेट का प्रयोग सबसे ज्यादा होता है लेकिन इससे पहले ही चोरों ने सोना चांदी नहीं ब्लकि किटकैट चॉकलेट बार की एक बड़ी खेप चोरी कर दी है। बता दें कि 12 टन से अधिक चॉकलेट बार से लदा ट्रक इटली से पौलेंड जा रहा था तभी चोरों ने रास्ते से पूरा ट्रक गायब कर दिया जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। बताया जा रहा है कि इस ट्रक में 4,13,793 किटकैट चॉकलेट बार थी जिसे शिपमेंट के दौरान रास्ते से चोरों ने गायब कर दिया है।

12 Ton KitKat Chocolate Truck Stolen: 12 टन किटकैट चोरी

12 Ton KitKat Chocolate Truck Stolen
12 Ton KitKat Chocolate Truck Stolen (Source: Social Media)

इस बड़ी चोरी के बाद कंपनी के ईस्टर से पहले होश उड़ गए है लेकिन Nestle ने बताया कि मध्य इटली में स्थित कारखाने और पोलैंड के बीच शिपमेंट के दौरान 12 टन किटकैट चोरी हो गए। इस घटना के बाद स्थानीय अधिकारियों और आपूर्ति भागीदारों के साथ मिलकर मामले की जांच कर रहे हैं। वहीं उपभोक्ताओं की सुरक्षा को कोई खतरा नहीं है और आपूर्ति प्रभावित नहीं हुई है।  बता दें कि यह घटना 26 मार्च को हुई थी जिसमें किटकैट की नई थीम वाली रेंज शामिल थी, जिसे कुछ ही समय पहले  लॉन्च किया गया था।

सोशल मीडिया में तेजी से वायरल

12 टन चॉकलेट चोरी होने के बाद यह मामला सुर्खियों में आ गया है और सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया उपयोगकर्ता इस घटना को मीम की झड़ी में बदलने से खुद को रोक नहीं पाए और कमेंट्स की बाढ़ आ गई है जिसमें सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट किया कि जब आपके सार्वजनिक परिवहन कर्मचारी ‘ब्रेक लेते हैं’ तो यही होता है। वहीं दूसरा कमेंट लिखा गया कि हमने हर तरह की लूटपाट देखी है लेकिन यह वाली तो इंटरनेट पर तहलका मचा देगी।

12 Ton KitKat Chocolate Truck Stolen: कारोबार प्रभावित हो सकता है

12 Ton KitKat Chocolate Truck Stolen
12 Ton KitKat Chocolate Truck Stolen (Source: Social Media)

Nestle ने भी मजाकिया अंदाज में इस चोरी के बाद कहा कि भले ही चोरों का स्वाद अच्छा है, लेकिन चॉकलेट की चोरी बढ़ती हुई समस्या है। जिससे कारोबार प्रभावित हो सकता है और चोर भी आधुनिक हो गए है। वहीं कंपनी ने बताया कि चोरी की गई चॉकलेट को यूरोप के बाजार में बेचा जा सकता है लेकिन पैकेट में लगे बैच नंबर को स्कैन करके आसानी से पता लगाया जा सकता है और दुकानदार को सूचना देने के निर्देश दिए जाएंगे।

ALSO READ: दुनिया को युद्ध में धकेल कर खुद नाच रहे Trump, व्हाइट हाऊस की बालकनी से Video हुआ Viral

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।