बहुत से ऐसे लोग होते हैं जिन्हें ज्यादातर समय च्यूइंग गम चबाना पंसद होता है। वैसे च्यूइंग गम चबाने से मुंह की दुर्गंध तो दूर होती ही है,साथ ही आपके फेस की एक्सरसाइज भी इससे काफी अच्छे तरह से होती है। यूं तो च्यूइंग गम चबाने में कोई बुराई नहीं है,लेकिन देखा जाए तो इसे खाने के बाद बहुत सावधानी से फेंकना भी पड़ता है। क्योंकि बहुत बार ऐसा होता है जब यह बालों या कपड़ों में बुरी तरह से चिपक जाती है।

लेकिन टेंशन तो ओर तब ज्यादा बढ़ जाती है,जब इसे छुड़ाना मुश्किल हो जाता है। अगर आपके साथ भी ऐसा कुछ हुआ है तो स्वाभाविक है कि ऐसे में आप परेशान भी बहुत हुए होंगे। तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे आसान ट्रिक्स के बारे में जिन्हें अजमाकर बालों और कपड़ों में बुरी तरह से चिपकी हुई च्यूइंग गम आसानी से हट जाए और आपको बहुत ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़े और ना ही आपकी किसी चीज को कोई नुकसान पहुंचे।

1.विनेगर
च्यूंइग गम को हटाने के लिए आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प विनेगर है। इसका उपयोग करने के 1 मिनट पहले आप इसे माइक्रोवेव में गर्म कर लें। अब जिस भी जगह च्यूइंग गम चिपकी है वहां इसको डाल दें और कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। कुछ देर बाद इसे टूथब्रश से धीरे-धीरे रगड़ें ऐसा करने से च्यूइंग गम बड़ी आसानी से हट जाएगी।

2.पीनट बटर
यदि आपके बालों में बुरी तरह से च्यूइंग गम चिपक गई है तो ऐसे में आप अपने हाथों में थोड़ा सा पीनट बटर ले लें और अब उसे बालों पर लगाकर हल्का सा बालों की मसाज भी करें। इसके बाद आप अपने बालों को पानी से धो लें। आपके बालों से च्यूइंग आसानी से निकल जाएगी। इसके बाद आपको बाल कटवाने की भी जरूरत नहीं होगी।

3.मेयोनज
सेंडविच,बर्गर और पिज्जा जैसी चीजों में इस्तेमाल की जानें वाली मेयोनज से भी बालों या कपड़ों में चिपकी हुई च्यूइंग गम को हटाया जा सकता है। इसके लिए आप थोड़ी सी मेयोनेज अपने हाथों में लें और जहां कहीं भी च्यूइंग गम चिपक गई है वहां पर मेयोनज लगाकर इससे मसाज करें। इसके बाद इसे कुछ देर तक आप ऐसे ही छोड़ दें। अब कंघी की मदद से बालों पर चिपकी हुई च्यूइंग गम को निकाल लें और फिर पानी से धो लें।

4.बर्फ
बर्फ की मदद से आप कहीं भी चिपकी हुई च्यूइंग गम को बड़ी आसानी से छुटा सकते हैं। इसको जूते,बालों,कपड़े और कारपेट से छुटाने के लिए एक बर्फ का टुकड़ा लें और उसे किसी कपड़े में लपेट लें और जहां कहीं भी च्यूइंग चिपक गई है वहां पर कुछ देर तक रगड़ें। इससे तुंरत ही च्यूइंग गम हट जाएगी।



Download Android App
Download iOS App



