दुनिया भर में कई अलग-अलग नौकरियां हैं। पैसा कमाने के लिए लोग तरह-तरह के काम करते नजर आते हैं। अब तक आपने फैंसी नौकरियों से लेकर छोटी-मोटी नौकरियों तक के बारे में सुना होगा। कुछ कंपनियों में आप खुलकर काम कर सकते हैं तो कुछ जगहों पर काम करने के लिए आपको नियम और शर्तों का पालन करना पड़ता है।

ऐसी ही एक नौकरी है जहां मिलती है मोटी सैलरी, मुफ्त है घर। लेकिन एक शर्त के कारण लोग इस नौकरी को स्वीकार नहीं करते हैं। आइए जानें कि आखिर ऐसी कौन सी स्थिति है जो लोगों को यह काम करने से रोकती है।

एक कंपनी ने नौकरी का ऐसा विज्ञापन दिया है कि लोग दंग रह गए। सोशल मीडिया पर इस कंपनी और उस शर्त की चर्चा हो रही है. सामने आया है कि ये मामला चीन का है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिणी चीन के शेनझेन की एक कंपनी ने अपने जॉब विज्ञापन में ऐसी बातें पूछी हैं कि लोग सवाल उठा रहे हैं।

8 जुलाई के विज्ञापन में ऑपरेशंस और मर्चेंडाइजर्स की भूमिका के लिए नौकरी की रिक्तियां हैं, जिसके लिए प्रति माह 50,000 युआन (लगभग 60,000 रुपये) का भुगतान किया जाएगा। कर्मचारियों को निःशुल्क आवास भी उपलब्ध कराया जायेगा। ये तो सुविधाएं हैं लेकिन इसके साथ उम्मीदवार को कुछ शर्तें भी पूरी तरह माननी होंगी।

कंपनी काम करने के लिए शाकाहारियों की तलाश कर रही है। जो लोग धूम्रपान और शराब नहीं पीते हैं वे इस कंपनी के लिए आवेदन कर सकते हैं। यहां के लोग मांस नहीं खाते हैं। उस कैंटीन में मांस भी नहीं पकाया जाता है। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने अपना आक्रोश जाहिर किया है। इस तरह के नौकरी पहले भी सामने आते रहे है, लेकिन हर नौकरी में कुछ न कुछ अलग ही होता है।
इस बात की हम बिलकुल पुष्टि नहीं करते है कि क्या सच में चाइना में इस प्रकार को नौकरी है।


Download Android App
Download iOS App



