भारत में छोटी-बड़ी मिलाकर 200 से ज्यादा नदियां हैं। हिंदू धर्म में नदियों को देवी के रूप में पूजा जाता है
गंगा नदी को भारत की सबसे मुख्य और पवित्र नदी माना जाता है, भारत के विभिन्न हिस्सों में गंगा को अलग-अलग नामों से पुकारा जाता है, जिनका पुराणों में खास महत्व है
जाह्नवी
ऋषि जह्नु ने गुस्से में गंगा का पानी पी लिया था, फिर माफी मिलने पर गंगा ने उनका पानी कान से बाहर निकाला, जिससे गंगा को “जाह्नवी” कहा जाता है
पंडिता और शिवाया
गंगा को पंडितों द्वारा पूजनीय माना जाता है, इसीलिए इसे “पंडिता” कहा जाता है। गंगा को शिवजी ने अपनी जटाओं में रखा, इसलिए इसे “शिवाया” भी कहा जाता है
हुगली और मुख्या
गंगा के हुगली शहर के पास बहने के कारण इसे बंगाल में “हुगली” कहा जाता है। गंगा भारत की सबसे पवित्र नदी है, इसलिए इसे “मुख्या” भी कहा जाता है
त्रिपथगा और दुर्गाय
गंगा नदी धरती, आकाश और पाताल की ओर बहती है, इसलिए इसे “त्रिपथगा” कहा जाता है। माता गंगा को दुर्गा देवी का रूप भी माना जाता है, इसलिए इसे “दुर्गाय” कहा जाता है
उत्तर वाहिनी और देव नदी
गंगा नदी देवताओं द्वारा पवित्र मानी गई है, इसलिए इसे देव नदी भी कहा जाता है। उत्तर दिशा में बहने के कारण गंगा को उत्तरवाहिनी भी कहा जाता है


Download Android App
Download iOS App










