जलपरी जैसी पर क्या है चीज? समुद्र किनारे बहकर आया रहस्यमयी जीव देख उड़े गए होश  

Summary :

आप सभी ने जलपरी की कहानी तो सुनी ही होगी, पर क्या हो जब आपके सामने सच में जलपरी आ जाएं। शायद ये सपना हो पर हाल में सामने आई एक खबर ने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया है। पापुआ न्यू गिनी के एक समुद्र तट पर आए एक अज्ञात जीव ने कई विशेषज्ञों सहित कई लोगों को हैरान कर दिया। फ़ेसबुक पर शेयर की गईतस्वीरों ने लोगों के बीच जलपरियों के बारे में एक बड़ी चर्चा को जन्म दिया है। क्या है पूरी खबर आइए जानते है.. फेसबुक पोस्ट हुई वायरल इन पोस्ट को फेसबुक पर न्यू…

आप सभी ने जलपरी की कहानी तो सुनी ही होगी, पर क्या हो जब आपके सामने सच में जलपरी आ जाएं। शायद ये सपना हो पर हाल में सामने आई एक खबर ने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया है। पापुआ न्यू गिनी के एक समुद्र तट पर आए एक अज्ञात जीव ने कई विशेषज्ञों सहित कई लोगों को हैरान कर दिया। फ़ेसबुक पर शेयर की गईतस्वीरों ने लोगों के बीच जलपरियों के बारे में एक बड़ी चर्चा को जन्म दिया है। क्या है पूरी खबर आइए जानते है..

mysterious sea creatures body

फेसबुक पोस्ट हुई वायरल

इन पोस्ट को फेसबुक पर न्यू आयरलैंडर्स ओनली नाम के पेज से शेयर किया गया है। फोटो को कैप्शन दिया गया “जलपरी के आकार का अजीब मृत समुद्री जीव आज सुबह सिम्बेरी द्वीप के तट पर बहकर आ गया। क्या किसी के पास इस प्राणी की पहचान करने का स्पष्टीकरण है?”।

पोस्ट यहां देखें


इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर लोगों को दो हिस्सो में बाट दिया है। कुछ लोग का दावा है कि यह जलपरी का मृत शरीर है, कई लोग इस बात पर जोर देते हैं कि इसका वैज्ञानिक स्पष्टीकरण होना चाहिए। एक यूजर ने कमेंट किया ”यह आसान है। जब कोई मर जाता है तो आप शव को यूं ही नहीं फेंक देते। आप शरीर को लपेटें और उसे आराम दें। यहीं तो यही है. शरीर अंदर से उस सफेद पदार्थ से ढका हुआ है। यह वास्तव में एक जलपरी है।

रहस्यमयी चीज पर विशेषज्ञों का क्या कहना

विज्ञान की दुनिया में रहस्यमयी सफेद प्राणी को ग्लोबस्टर के रूप में जाना जाता है। विशेषज्ञों का मानना है कि ये किसी व्यक्ति के बजाय मृत जानवर का निर्जीव शरीर है। जबकि कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि ये विशेषज्ञों का मानना है कि ये व्हेल या डॉल्फ़िन का हो सकता है क्योंकि सड़ते समय उनका शरीर सफेद हो जाता है। एक शोधकर्ता का कहना है कि ग्लोबस्टर एक डुगोंग या समुद्री गाय का हो सकता है जो निश्चित रूप से “हफ़्तों से मरी हुई है”।

Desk Team