मंगल की सतह पर मौजूद हैं एक अनोखा दरवाजा, इस शख्स के इस अजीब दांवे ने साइंटिस्ट को कर दिया अचंभित!

Summary :

हाल ही में मंगल को लेकर एक व्यक्ति का अजीबो-गरीब दावा सामने आया जिसमे उसका कहना हैं कि मंगल पर एक खोखला पत्थर था, लेकिन अंदर से ऐसा लगता है कि यह एक दरवाजा है लेकिन बता दे कि स्किनटिफिक रूप से इसका कोई प्रमाण नहीं मिला हैं।

इन दिनों हर एक भारत वासी की नज़रे चंद्रयान-3 पर गढ़ी हुई हैं। हर एक व्यक्ति इसके सफल होने की कामना कर रहा हैं। जैसा कि सभी जानते भी कि भारत ने भी चंद्रयान-3 लॉन्‍च किया है जो चंद्रमा की कक्षा में पहुंच गया और चांद की खूबसूरत तस्‍वीरें भेजने लगा है जिसके बाद से ये तस्वीरें अनोखी और दुर्लभ हैं। इसी बीच एक व्यक्ति का चन्द्रमा को लेकर अजीब ही दांवा सामने आया। उसका कहना है कि, “उसने मंगल की सतह पर एक अनोखा दरवाजा देखा है, जो अंदर की ओर जा रहा है। वहां एक हाथ के निशान भी मिले हैं। उसके दावे पर साइंटिस्‍ट भी चौंक गए हैं।” क्‍योंकि ऐसा तो कुछ भी उन्‍हें देखने को नहीं मिला। लेकिन फिर भी उसके इस अटूट दांवे पर एक छानबीन हो रही हैं। 
स्‍पेस ब्‍लॉगर स्कॉट सी वारिंग ने यूएफओ साइटिंग्स डेली के साथ यह जानकारी साँझा करते हुए बताया कि, “कुछ दिनों पहले अमेरिकी अंतर‍िक्ष एजेंसी नासा के मार्स क्यूरियोसिटी रोवर ने मंगल की कुछ तस्‍वीरें भेजी थीं. जो नासा ने पूरी दुनिया के साथ साक्षा की थी. इस शख्‍स ने उन तस्‍वीरों का विश्लेषण किया. और एक छव‍ि में कुछ असामान्‍य वस्‍तुओं को देखने का दावा किया. वारिंग ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा, वहां एक खोखला पत्थर था, लेकिन अंदर से ऐसा लगता है कि यह एक दरवाजा है, जिसका इंटीरियर काफी शानदार है. इसे काटकर एक खास आकार दिया गया है. हो सकता है कि इसके अंदर जाकर कोई रहता भी हो. यह इस बात का 100 फीसदी प्रमाण है कि मंगल ग्रह पर कुछ हलचल हो रही है.”
एल‍ियन के समान दिखा पंजा
अब बात करते हैं दांवा करने वाले इस शख्स की! वार‍िंग का यह भी दावा है कि इसमें एक विशाल हाथ का पंजा देखा हैं। जिसे देख उसे ऐसा लग रहा हैं कि यह किसी एल‍ियन का हो और लाखों वर्षों में यह मिट्टी में मौजूद खनिजों की वजह से पत्‍थर में तब्दील हो गया हो। इसी के साथ हम आपको एक ज़रूरी बात बता दे कि इन अजीबोगरीब दावों का कोई वैज्ञानिक प्रमाण अबतक हाथ नहीं लगा हैं। क्योकि ये संभव हैं कि यह आंख की चाल हो, जिसे साइंस की भाषा में पेरिडोलिया कहते हैं। यह एक मनोवैज्ञानिक स्‍थ‍ित‍ि होती है इसमें कोई भी इंसान ऐसी चीज़ें देखते और महसूस करते हैं जो दरअसल वहां एक्सिस्ट ही नहीं करती। इंसानों के साथ कई बार ऐसा देखने को मिलता हैं। जिस दौरान हमें ऐसी आवाजें सुनाई देती हैं, जो हमने पहले कभी नहीं सुनीं होती। कई धार्मिक चित्र देख लेते हैं जो वास्‍तव में धरती पर मौजूद तक नहीं होते। व्यक्ति के साथ भी कुछ ऐसा ही होने की सम्भावना हैं। 
आखिर क्यों होता हैं पेरिडोलिया? 
अब आपको इस बीमारी के बारे में भी बताते हुए चले दरहसल, “इसके बारे में कई सिद्धांत हैं. एक सिद्धांत यह है कि हमारा मस्तिष्क पैटर्न देखने के लिए बना हुआ है. जैसा पैटर्न हमारे दिमाग में फीड होता है, हमें वैसा ही महसूस होता है. अब चूंक‍ि हमारे पूर्वज अपने समय में कुछ और महसूस करते रहे होंगे तो कई लोगों के दिमाग में वह पैटर्न कहीं न कहीं दबा होता है और जब भी हम उस स्थित‍ि के करीब पहुंचते हैं, हमें अगल आभास होने लगता है. कुछ लोगों का कहना है कि पेरिडोलिया हमारे दिमाग को धोखा देने का एक रूप है. कई बार यह भ्रम या मतिभ्रम पैदा कर सकता है. लेकिन ज्‍यादातर मामलों में यह केवल इंसानी दिमाग को विचित्र स्‍थ‍ित‍ि में ले जाकर छोड़ देता है. इस शख्‍स के दावे को उन बातों से भी हवा मिली है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि एल‍ियंस मौजूद हैं. इसके प्रमाण मिले हैं.”

Desk Team