आखिर कैसे हुई इस महिला संग ‘Final Destination’ वाली घटना? मौत से हुआ डायरेक्ट दीदार!

Summary :

हाल ही में मलेशिया की रहने वाली एक महिला ने अपने संग हुई एक घटना की जानकारी देते हुए एक ट्वीट पोस्ट किया हैं जिसमे उन्होंने दिखाया कि कैसे एक ट्रक ड्राइवर की गलती की वजह से उसकी जान तक पर बन आई थी।

वो कहते हैं ना इंसान का बुरा वक्त कभी कहकर नहीं आता हैं ठीक उसी तरह किसी व्यक्ति संग कोई दुर्घटना कब हो जाए, ये कोई कह नहीं सकता। आज के समय में जब इंसान घर से बाहर कदम रखता है, तो हर एक मिनट उसके लिए खतरनाक ही होता है। लेकिन फिर भी हम बाहर तो जाते ही हैं। भले ही कब कौन एक्सीडेंट का शिकार हो जाए कहा नहीं जा सकता। 
भले ही आप कितनी ही सावधानी से रास्ते पर निकले, लेकिन सामने वाला भी सावधानी बरत रहा है, इसकी कोई गारंटी नहीं ली जा सकती। ठीक इसी तरह सोशल मीडिया पर एक महिला ने अपने साथ हुए ऐसे ही एक हादसे की स्टोरी शेयर की। जिसमे वह महिला बड़े ही आराम से सड़क पर सारे नियमों को फॉलो करते हुए कार चला रही थी। लेकिन उसकी किस्मत में कुछ और ही लिखा था। जिसे वो चाहकर भी रोक नहीं सकती थी।
ये खबर मलेशिया की है। यहां रहने वाली एक महिला बड़ी सावधानी से हाईवे पर ड्राइव कर रही थी, के उसके ठीक आगे एक ट्रक जा रहा था, जिसके ऊपर लोहे की रोड्स लोड थी। हाईवे की वजह से महिला इन्तजार कर रही थी कि कब ट्रक से इंडिकेटर मिलेगा और वो आगे बढ़ेगी।लेकिन उसने ट्रक को ओवर स्पीड कर पीछे करने की भी कोशिश नहीं की। लेकिन ये उसकी सबसे बड़ी गलती साबित हुई। ट्रक ने लोड किये गए रोड्स को ठीक ढंग से नहीं बांधा था। जिस वजह से उड़ते हुए एक रॉड महिला की कार के विंडशील्ड में ही घुस गयी। हादसा बेशक कुछ सेकंड का था लेकिन जिसके साथ हुआ उसके होश उडा देने वाला था।
बुरा सपना हुआ सच

खबरों के मुताबिक महिला का नाम फातिहा बताया जा रहा है। अपने ट्विटर अकाउंट पर फातिहा ने इस घटना को शेयर किया। उसने बताया कि ये सब किसी बुरे सपने जैसा था। कई बार जब वो ऐसी गाड़ियों के पीछे ड्राइव करती थी तो उसे लगता था कि अगर सामने से कोई चीज उड़कर आ जाएगी तो वो क्या करेगी? लेकिन उसने कभी सोचा नहीं था कि ये सपना सच हो जाएगा। हाईवे पर ड्राइव करते हुए अचानक उसके सामने चल रहे ट्रक से एक रॉड उड़ता हुआ आया और उसकी कार के विंडशील्ड में घुस गया।
लोगों से मांगी मदद
फातिहा के कार में डैशकैमरा नहीं लगा हुआ है। इस वजह से वो इस मामले का वीडियो तो नहीं बना पाई लेकिन उसने हादसे की तस्वीरें और ट्रक का नंबर जरूर नोट कर लिया। उसने इस हादसे की सारी जानकारी अपने ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लोगों से ट्रक के बारे में पता करने की अपील करते हुए दी। साथ ही उसने सबको चौक्कन्ना करते हुए कहा कि, वो पहले से कर्ज में डूबी है। ऐसे में अब कार के रिपेयर में भी पैसे लग रहे हैं। 
उसने लोगों से कहा कि अगर ट्रक की जानकारी मिल जाए तो वो उससे पैसे ले पाएगी। इस घटना में उसकी कोई गलती नहीं थी। ये ट्रक ड्राइवर की गलती थी कि उसने रॉड को सही से नहीं बांधा था। अगर रॉड उड़कर उसके ऊपर गिरता तो वो जिंदा नहीं बचती। फ़िलहाल फातिहा ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करवा दी है। मामले की जांच शुरू हो गई है। 

Desk Team