आप ने भी कभी न कभी किसी बच्चे को डाटा होगा पर कभी आप ये सोच सकते है कि एक बच्चे ने इस कारण आत्माहत्या कर ली क्योंकि उसकी माँ ने उसे साइकिल चलाने से डाटा था। इस घटना से सभी को हैरान कर दिया। मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर का है। इस घटना ने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया है। एक माँ को भी नहीं पता होगा कि उसके एक बार डाटने से उनका ही बेटा इस दुनिया को छोड़ देगा। कभी-कभी एक छोटी से भी बात राई का पहाड़ बन जाती है।
.jpg)
तीसरी कक्षा के एक छात्र को इतना गुस्सा आया कि उसने अपने माँ के डाटने पर जान दे दी। यह घटना ने कई बातो को जन्म दिया है। बच्चों की देखभाल और पालन-पोषण इसमें बड़े मुद्दे है। हमे बताया गया बच्चे को उम्र मात्र 9 वर्ष की थी। घटना में 9 साल के बच्चे ने अपनी स्कूल ड्रेस की टाई से फांसी लगा ली। बताया गया कानपुर के नरवल इलाके के रहने वाले सुशील कुमार का 9 साल का बेटा तीसरी क्लास में पढ़ता था।
.jpg)
दोपहर को जब वह स्कूल से लौटा तो उसकी मां ने उसे खाना दिया। इसी बीच उसका भाई खाना खाने लगा, लेकिन इस लड़के ने खाना नहीं खाया। उन्हें साइकिल चलाने का शौक था इसलिए वह साइकिल लेकर साइकिल चलने के लिए निकल गया। जब लड़के ने खाना नहीं खाया था, तो उसकी माँ ने उसको डाटा और उसे खाना खाने के लिए कहा पर बच्चे ने नहीं सुना।
.jpg)
कुछ देर बाद अपनी माँ का उसको इतना बुरा लगता है कि वो उस रात अपने घर के शौचालय में गया जहां उसने अपनी स्कूल ड्रेस की टाई उतार दी और फांसी लगा ली। घर के लोगों ने जब उसे फांसी पर लटकते देखा तो हर कोई दंग रह गया। इसके बाद बच्चे को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कानपुर की ये घटना सोचने पर मजबूर कर देने वाली है. लोग अक्सर बच्चों को उनकी गलतियों पर डांटते हैं, डांटते हैं, समझाते हैं, प्यार करते हैं। लेकिन इतनी कम उम्र में ये गुस्सा आता कहां से है? घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। मामले की आगे की जांच जारी है।


Download Android App
Download iOS App



