लिव-इन के बाद अब दुनिया में मशहूर हो रहा थ्रपल रिलेशनशिप, जानिए कैसे साथ रह सकते हैं पति-पत्नी और वो

Summary :

‘पत‍ि-पत्‍नी और वो’ की कहान‍ियां आपने बहुत सुनी होंगी। इसे लेकर खूब बवाल होता है लेकिन अब थ्रपल रिलेशनशिप में लोग रहने लगे हैं। इससे ऐसे समझें पति-पत्‍नी और उसकी गर्लफ्रेंड एक छत के नीचे रह रहे हैं।

कपल रिलेशनशिप तो आम बात है और अब तो लेस्बि यन और गे रिलेशनशिप भी सोसाइटी में आम हो गया है। लड़का और लड़की जिससे प्यार करते है उसके साथ रहते हैं, चाहे फिर वो लड़का हो या लड़की। हर किसी को अपना पार्टनर चुनने की आजादी है। मगर इन दिनों  एक नया ही रिलेशनशिप सुर्खियों में बना हुआ है जिसका नाम थ्रपल रिलेशनशिप है। 
इस रिलशनशिप के बारे में जानकर आपका दीमाग ही घूम जाएगा। जहां लोग अभी तक लेस्बि यन और गे रिलेशन को ठीक से एक्सेप्ट नहीं कर पाए हैं।
वहीं, अब थ्रपल रिलेशनशिप दुनियाभर में काफी पॉपुलर हो रहा है। इस रिलेशनशिप के दौरान दो नहीं बल्कि तीन लोग एक साथ रोमांटिक रिलेशन रहते हैं। किसी को भी इस रिश्ते से कोई परेशानी नहीं होती है। जहां वाइफ को अगर गलती से भी गर्लफ्रेंड  के बारे में भनक लग जाती थी तो वो तूफान सिर पर उठा लेती थी। वहीं, थ्रपल रिलेशनशिप में वाइफ और गर्लफ्रेंड दोनों आप के साथ एक ही घर में खुशी से रह सकती हैं। जी हां आपने सही सुना। आज हम आपको कुछ ऐसे ही रिश्तों के बारे में बताएंगे, जिससे इस थ्रपल रिलेशनशिप की पूरी कहानी समझ पाएंगे।
सबसे पहले बात करते हैं अमेरिका के कोलोराडो के रहने वाले अलाना, केविन और मेगन की। इन तीनों ने बीते दिनों ही अपने रिश्ते का खुलासा किया है। इन्होंने बताया कि वो तीनों बेड शेयर करते हैं और साथ-साथ घूमने भी जाते हैं। इतना ही तीनों फैमिली गेटटुगेदर में भी साथ रहते हैं। दिलचस्प बात ये है कि इनकी फैमली भी इनके रिश्ते से खुश है।
बता दें कि थ्रपल रिलेशनशिप में आने से पहले अलाना और केविन गर्लफ्रेंडऔर बॉयफ्रेंड हुआ करते थे।मगर अलाना चाहती थी कि इन दोनों के अलावा उनके साथ कोई तीसरा भी हो। इसी दौरान उनकी मुलाकात मेगन से हुई और साल भर डेट करने के बाद अब तीनों एक साथ  रह रहे हैं और काफी खुशी से अपनी लाइफ बिता रहे हैं।
5 साल से बैंकुअर की रहने वाली जोशुआ अपने बॉयफ्रेंड जेके साथ रिलेशनशिप में थीं। दोनों काफी खुश थे और खूब घूमते थे। ये दोनों टिकटॉक पर वीडियो भी शेयर करते थे और दोनों शादी और बच्चों तक की प्लॉनिंग कर ली थी। मगर फिर इन दोनों लगा कि ओपन रिलेशनशिप में जाना चाहिए। तब उनकी मुलाकात डेरिक से हुई और प्यार हो गया। फिर तीनों ने साथ रहना शुरू कर दिया।
पहले तो ये अपने रिश्ते को लेकर घबराए हुए थे कि लोग क्या  कहेंगे, लेकिन जैसे ही उन्हों ने टिकटॉक पर वीडियो डाला, तो इन्हें जबरदस्त  रेस्पांोश मिला। इस बारे में बताते हुए डेरेक ने कहा, हमें पॉलीमोरस समुदाय (जिनकी एक से ज्यादा पत्नियां होती हैं) के लोगों के खूब मैसेज आ रहे हैं। वे हमारी तारीफ कर रहे हैं और तमाम अन्यप लोग भी मुझे ओपन रिलेशनशिप के मैसेज भेज रहे हैं।
वहीं, ईस्ट  ससेक्स  में रहने वाला एक कपल भी अब थ्रपल रिलेशनशिप में रह रहे हैं। 24 साल की लेस्लीम और 25 वर्ष के टॉम ने 2017 में शादी की। ये दोनों ही बाइसेक्सु अल है और ऐसे में शादी के 3 साल बाद इनकी लाइफ में एम्मा  आई थी। इस बारे में टॉम ने कहा, मुझे पता था कि मेरी पत्नी बाइसेक्सुअल हैं इसलिए भी एम्मा को साथ लाना हुआ क्यों कि उनको अच्छाट लगता है।

Desk Team