कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए पूरी दुनियाभर में लॉकडाउन किया हुआ है। वैसे इस वायरस से बचने के लिए और खुद को सुरक्षित रखने के लिए डॉक्टर सोशल डिस्टेंसिंग को सबसे बेहतर तरीका बता रहे हैं। खैर,ऐसे हालात में सोशल डिस्टेंसिंग वाला माहौल हर जगह लागू होना सबसे ज्यादा जरूरी है जिसके लिए लोग तरह-तरह के आईडियास भी निकाल रहे हैं।

ताकि वह कोरोना को हरा कर ये लड़ाई जीत सके। इतना ही नहीं रोमानिया के लोगों ने तो अब कोरोना से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग वाले जूते पहनने भी शुरू कर दिए हैं। वैसे ये जूते इतने लंबे तो हैं कि इससे खुद को लोगों से दूर रखने में अच्छी खासी मदद मिल रही है।

बता दें कि रोमानिया के क्लूज शहर के रहने वाले जूता निर्माता ग्रेगरी लूप ने इन जूतों का निर्माण किया है। उन्होंने इस जूते को इस तरह बनाया है कि जूतों का अगला हिस्सा काफी लंबा हैं ताकि सोशल डिस्टेंसिंग नियम का सही तरह से पालन हो सके। इसके अलावा इन जूतों के लुक और कम्फर्ट का भी पूरा ख्याल रखा गया है। बता दें ये नार्मल जूतों से करीब तीन गुना लंबे हैं।

सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखकर इस तरह नए जूते बनाने वाले लुप पिछले 39 वर्षों से जूते बनाने का काम कर रहे हैं। खास बात ये जूते यूरोपीय साइज 75 नंबर में आते हैं। इन जूतों को लेकर लुप का कहना है इन जूतों को पहनने के बाद लोगों के बीच करीब एक-डेढ़ मीटर की दूरी आराम से कायम रहेगी।



Download Android App
Download iOS App



