इस शहर पर हो रहा हैं एलियंस का कब्जा! पहले नज़र आई 10 फीट की परछाई उसके बाद दिखा UFO

Summary :

सोशल मीडिया पर यूएफओ का एक और वीडियो शेयर किया गया जिसे देख कर आप भी असमजस में रह जायेंगे अमेरिका के लॉस वेगएलियंस होते हैं या नहीं इसपर लंबे समय से बहस चल रही है. कुछ लोग एलियंस के अस्तित्व को स्वीकार करते हैं जबकि कुछ के मुताबिक़, ये सिर्फ कल्पना है. एलियंस जैसी कोई चीज होती ही नहीं है.

एलियंस हैं या नहीं इस विषय पर लम्बे समय से बहस छिड़ी ही रहती हैं कोई कहता हैं, हाँ हैं तो कोई नहीं ! लेकिन स्पष्ट रूप से तो आजतक भी कोई ये नहीं बता पाया हैं कि वाकई धरती पर एलियन्स है या नहीं। एलियंस जैसी कोई चीज होती ही नहीं है. हालांकि, सोशल मीडिया पर ऐसे कई सबूत समय-समय पर देखने को मिलते हैं, जो इस बात की पुष्टि करते हैं कि एलियंस होते हैं. कभी कहीं यूएफओ स्पॉट किया जाता है तो कभी एलियन ही नजर आता है. लेकिन हर बार इन सबूतों को शक के आधार पर रिजेक्ट कर दिया जाता है.
लॉकडाउन के दौरान अमेरिका के कई रिटायर्ड ऑफिसर्स ने देश पर अजीबोगरीब आरोप लगाया था. इनका कहना था कि अमेरिका के पास एलियंस से जुड़ी कई जानकारियां हैं, जिसे लोगों से छिपाया जा रहा है. अमेरिका को एलियंस के बारे में काफी कुछ पता है. कुछ ने तो ये भी दावा किया था कि अमेरिका ने एलियंस से संपर्क कर लिया है. अब इसी देश के एक स्टेट पर एलियंस के कब्जे की बात सामने आ रही है. लॉस वेगास में पिछले कुछ दिनों से एलियंस से जुडी गतिविधियां बढ़ गई है. इसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद एलियंस यहां कब्ज़ा जमाना चाहते हैं.
आसमान में नज़र आया यूएफओ
लॉस वेगस में रहने वाले एक फैमिली ने दावा किया कि उन्होंने आसमान में यूएफओ देखा. इसका वीडियो बनाकर शेयर किया. पिछले महीने में ये दूसरी बार है कि लोगों को यहां यूएफओ अजर आया. इस वीडियो को 21 जून को रात के साढ़े दस बजे कैप्चर किया गया. जिस शख्स ने इसे रिकॉर्ड किया, उसका दावा है कि आसमान में करीब बीस मिनट तक ये यूएफओ घूम रहा था. इसके बाद एक अन्य शख्स ने भी ऐसे ही दावे के साथ तस्वीर शेयर की. यानी एक ही महीने के अंदर दो बार लॉस वेगस में यूएफओ देखा गया.
10 फ़ीट के एलियंस दिए दिखाई 
कुछ समय पहले इसी जगह पर एलियंस देखे जाने का दावा किया गया था. एक परिवार ने कहा था कि उन्होंने अपने घर के गार्डन में 10 फीट की एक आकृति देखी थी जो सौ प्रतिशत इंसान नहीं थी. इसे उन्होंने एलियन बताया था. हालांकि, अब यूएफओ के दावे को कई लोग रिजेक्ट कर रहे हैं. वायरल वीडियो देखने के बाद कई ने लिखा कि ये आसमान में चमकता वीनस है. वहीं एक ने लिखा कि ये कोई यूएफओ नहीं है. किसी उल्कापिंड के गिरने को उन्होंने यूएफओ समझ लिया होगा.

Desk Team