मसूरी : शहीद स्थल स्थित नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल ने नई बनाई गई 17 दुकानें रीबन काटकर वितरित की। उदघाटन समारोह में पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल ने कहा कि जो लोग यह कह रहे थे कि ये दुकानें पालिकाध्यक्ष अपने चहेतों को देने जा रहे हैं, यह उन लोगों की सोच पर तमाचा है। उन्होंने कहा कि झूलाघर में शहीद स्थल के सौदर्यीकरण के तहत यहां व्यवसाय करने वालों की पुरानी दुकानों को तोड़ा गया था व उनके स्थान पर नई दुकाने सौदर्यीकरण के साथ बनाई गई। हालांकि अभी काफी काम बाकी है लेकिन जो अफवाह शहर में फैलाई जा रही थी और जिसके कारण यहां के दुकानदारों में भय व्याप्त था, आज उसका पटाक्षेप हो गया ।
उन लोगों पर तमांचा है जो इस प्रकार का दुष्प्रचार कर रहे थे। इस मौके पर झूलाघर फोटोग्राफर एसोसिएशन के नगर पालिका, अध्यक्ष, विरेंद्र राणा ने कहा कि नगर पालिका परिषद ने अपना वायदा पूरा किया व जिन लोगों की रोजी रोटी यहां संचल रही थी उनको ही दुकानें आवंटित की गई। इसके लिए पालिका परषिद, ईओ, सभी सभासदगण व एमडीडीए का विशेष आभार किया गया। इस मौके पर सभासद रमेश भंडारी, अरविंद गुसांई, बीना पंवार, विरेंद्र सिंह पंवार, शिवानी भारती ने भी अपना संबोधन किया।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



