गजब! 700 साबुन की टिकियों से खिचका दी 30 फीट दूर बिल्डिंग, देखें Video

Summary :

दुनिया में आपने कई कारनामे देखें होंगे, जिन्हें देख और सुनकर हम सभी हैरान रह जाते है। अब ऐसा ही हैरान कर देने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसे जो भी देख रहा है अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पा रहा है। साबुन से किया कारनाम दरअसल, ये मामला कनाडा के नोवा स्कोटिया का है, जहां एक 1826 में बने 220 टन वजनी घर को ढहाने से बचाने के लिए उसे शिफ्ट करने का फैसला लिया गया। ऐसे में पूरे घर जो अब होटल है, को ढहाने के बचाने के लिए साबुन की टिकी से…

Building shifted with soap

दुनिया में आपने कई कारनामे देखें होंगे, जिन्हें देख और सुनकर हम सभी हैरान रह जाते है। अब ऐसा ही हैरान कर देने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसे जो भी देख रहा है अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पा रहा है।

Building shifted with soap

साबुन से किया कारनाम

दरअसल, ये मामला कनाडा के नोवा स्कोटिया का है, जहां एक 1826 में बने 220 टन वजनी घर को ढहाने से बचाने के लिए उसे शिफ्ट करने का फैसला लिया गया। ऐसे में पूरे घर जो अब होटल है, को ढहाने के बचाने के लिए साबुन की टिकी से घर को शिफ्ट करने तरीका अपनाया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एस. रशटन कंस्ट्रक्शन फर्म की टीम ने आइवरी साबुन की लगभग 700 टिकियों की मदद से उसे शिफ्ट किया।

Building shifted with soap

कंपनी के मालिक शेल्डन रशटन ने बताया कि उन्होंने रोलर्स का इस्तेमाल करने के बजाए बिल्डिंग को स्टील फ्रेम में उतारने के लिए आइवरी साबुन के उपयोग का फैसला लिया, क्योंकि यह काफी नरम होता है।

30 फीट दूर शिफ्ट हुई बिल्डिंग

कंस्ट्रक्शन फर्म ने फेसबुक पर बिल्डिंग की शिफ्टिंग का एक टाइमलैप्स वीडियो शेयर किया है, जिसमें होटल को साबुन की मदद से 30 फीट दूर खिसकाते हुए दिखाया गया है। शेल्डन ने बताया कि नई नींव तैयार होने के बाद उनकी योजनाओं में एक और स्थानांतरण शामिल है, जो निकट भविष्य में इस ऐतिहासिक इमारत को संरक्षित करने और पुनर्स्थापित करने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।

इस कंपनी ने लिया होटल बचाने का फैसला

बता दें, हैलिफैक्स में मौजूद इस बिल्डिंग को साल 1826 में एक घर के रूप में बनाया गया था, जिसे बाद में विक्टोरियन एल्मवुड होटल के रूप में बदल दिया गया। इस इमारत को ढहाने की तैयारी चल रही थी, लेकिन रियल एस्टेट कंपनी गैलेक्सी प्रॉपर्टीज ने होटल को नए स्थान पर ले जाने की योजना के साथ खरीदकर उसे ढहने से बचा लिया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Ritika Jangid