आपने हर प्रकार के खेल के कम्पटीशन के बारें में सुना होगा, लेकिन क्या आपने कभी बीयर फेस्ट के बारे में सुना है। अगर नहीं तो आज हम आपको बताने वाले है दुनिया के सबसे अनोखे बेयर फेस्ट के बारे में। दुनिया का सबसे बड़ा बीयर फेस्ट जर्मनी के प्रसिद्ध शहर म्यूनिख में शुरू हुआ है, जो अपने आप में सबसे अलग होने के साथ ही सबसे अलग है। 88वें बीयर महोत्सव की आधिकारिक शुरुआत म्यूनिख के मेयर डाइटर रेइटर ने पहली बीयर बैरल के पारंपरिक उद्घाटन के साथ की।

जिसके बाद उन्होंने बवेरियन मंत्री राष्ट्रपति मार्कस सोडर को पहला टैंकार्ड सौंपा। बता दे कि बियर कार्निवल में भाग लेने के लिए विभिन्न देशों से पर्यटक आते हैं। इस वर्ष कम से कम 6 मिलियन से अधिक लोगों की आने की उम्मीद है। इस वर्ष ओकट्रैफेस्ट, यह उत्सव सामान्य से दो दिन अधिक समय तक चलने वाला है। अक्टूबर फेस्ट अगले महीने की 3 तारीख को खत्म होगा।

इस जगह पर लगभग 600 पुलिस अधिकारियों, 450 पैरामेडिकल स्टाफ और 55 डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं इस साल के मुद्रास्फीति संकट के कारण बीयर की कीमत में वृद्धि हुई है। यहां पर एक लीटर बीयर की कीमत 12.60 से 14.90 यूरो के बीच है अगर इसको भारतीय रूपये मेें देखें तो 833 रूपये के करीब होगी। यह पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 6.1% की वृद्धि है।

बता दे कि साल 2016 में आतंकवादी हमलों के डर से काफी कम लोग आएं थे, पर इस साल उम्मीद है कि इनकी संख्या लाखों के रिकॉर्ड को तोड़े। बता दे कि तब से त्योहार पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, बैकपैक के साथ-साथ बड़े बैग पर भी अब प्रतिबंध लगा दिया गया है। फिर भी इस साल सभी का ध्यान इस फेस्ट पर लगा हुआ है। वैसे इस फेस्ट के बारें में आपका क्या सोचना है?


Download Android App
Download iOS App



