फ्लाइट के अंदर इस तरह की गई अनाउंसमेंट, पैसेंजर की फरमाइश हो गई पूरी

Summary :

Announcement in Flight : आजकल देश में कहीं भी ट्रैवल करना हो या फिर विदेश जाना हो तो लोग फ्लाइट (Announcement in Flight) में ही जाना पसंद करते हैं। क्योंकि फ्लाइट में पूरा सफर काफी आरामदायक रहता है। जहां पायलट के द्वारा जब भी अनाउंसमेंट की जाती है तो वो अक्सर अंग्रेजी में ही की जाती है। लेकिन इन दिनों जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें देखा जा सकता है कि यात्री के कहने पर हिंदी में अनाउंसमेंट की गई। पायलट की इस कोशिश के लिए उन्हें सोशल मीडिया पर काफी सराहा जा रहा है। यहां देखें मज़ेदार वीडियो…

Announcement in Flight

Announcement in Flight : आजकल देश में कहीं भी ट्रैवल करना हो या फिर विदेश जाना हो तो लोग फ्लाइट (Announcement in Flight) में ही जाना पसंद करते हैं। क्योंकि फ्लाइट में पूरा सफर काफी आरामदायक रहता है। जहां पायलट के द्वारा जब भी अनाउंसमेंट की जाती है तो वो अक्सर अंग्रेजी में ही की जाती है। लेकिन इन दिनों जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें देखा जा सकता है कि यात्री के कहने पर हिंदी में अनाउंसमेंट की गई। पायलट की इस कोशिश के लिए उन्हें सोशल मीडिया पर काफी सराहा जा रहा है।

यहां देखें मज़ेदार वीडियो

Courtesy: @capt_pradeepkrishnan

वायरल हो रही वीडियो (Announcement in Flight) में फ्लाइट के अंदर पायलट हिंदी में अनाउंसमेंट कर रहा है। बता दें कि अनाउंसमेंट करने वाला पायलट तमिलनाडु का है। चेन्नई से मुंबई की उड़ान के दौरान एक यात्री ने उनसे हिंदी में अनाउंसमेंट करने के लिए अनुरोध किया। खैर ये साधारण सा अनुरोध था, लेकिन पायलट प्रदीप कृष्णन के लिए काफी मज़ेदार चुनौती बन गई थी। जब वो हिंदी में अनाउंसमेंट कर रहे थे, तो उनके लहजे में दक्षिण भारतीय टच भी साफ पता चल रहा है।

फ्लाइट में पायलट की अनाउंसमेंट

हिंदी में अनाउंसमेंट करते वक्त पायलट (Announcement in Flight) ने कहा, “नमस्कार, मेरा नाम प्रदीप कृष्णन है। मेरे फर्स्ट ऑफिसर का नाम बाला है। हमारी लीड का नाम प्रियंका है। हम आज चेन्नई से मुंबई जाएंगे, हम 35,000 पर उड़ाएंगे, पूरी दूरी 1,500 किलोमीटर है, पूरा समय एक घंटा तीस मिनट है, जाने के टर्बुलेंस होगा, हम सीट बेल्ट डालेंगे, मैं भी डालेंगे। धन्यावाद”

लोगों ने खूब सराहा

 

Courtesy: Pexels

इस वीडियो (Announcement in Flight) को इंस्टाग्राम पर खुद @capt_pradeepkrishnan के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अबतक दस लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस पोस्ट कैप्शन में लिखा गया है, “एक बहुत प्यारे यात्री ने मुझसे हिंदी में अनाउंसमेंट करने के लिए कहा। इन्धा वेचुको! मैंने वास्तव में कोशिश क।”

सोशल मीडिया यूजर्स ने इसके लिए पायलट की तारीफ की। कमेंट (Announcement in Flight) करते हुए एक यूजर ने कहा, “यह सबसे प्यारी घोषणा है,” वहीं, दूसरे यूजर ने कहा, “यह मजेदार है.” किसी अन्य यूजर ने लिखा- किसी को यात्रियों के भाव रिकॉर्ड करने चाहिए थे। आपको यात्री के हाव-भाव का वीडियो लेना चाहिए था। यह रह गया। काश मैं इस फ्लाइट में वहां होता।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Simran Sachdeva