अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले पूरा देश राममय हो गया है। हर जगह राम नाम की गूंज है। 22 जनवरी यानी कल अयोध्या में भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह होने वाला है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे और देश विदेश से हजारों लोग यहां पहुंचेंगे।
वहीं, श्रीराम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोगों के बीच उत्साह देखने को मिल रहा है। कोई राम नाम का टैटू बनवा रहा है, तो कोई साइकिल से अयोध्या तक की यात्रा कर रहा है, तो कहीं देश सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अब सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही वीडियो पोस्ट हो रही है जिसमें एक कलाकार ने हीरों से बहुत खूबसूरत राम मंदिर बनाया है।
गुजरात के आर्टिस्ट ने बनाई कलाकृति
बता दें, गुजरात के सूरत में एक कलाकार ने बारीक हीरों का इस्तेमाल करते हुए अयोध्या के राम मंदिर की कलाकृति बनाई है। सूरत के कलाकार ने राम मंदिर की कलाकृति बनाने के लिए 9,999 हीरों का इस्तेमाल किया है। जो भी मंदिर की इस कलाकृति को देख रहा है कलाकार की वाह वाही करते हुए नहीं रूक रहा है।
#WATCH | Gujarat: An artist from Surat created artwork of Ayodhya’s Ram temple, using 9,999 diamonds. (20.01) pic.twitter.com/kSRte0uhsA
— ANI (@ANI) January 20, 2024
बिस्किट से बनाई मंदिर की रेप्लिका
आपको बता दें, ऐसी ही एक वीडियो पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर से भी सामने आई है। जहां घोटन घोष नाम के एक कलाकार ने बिस्किट से राम मंदिर की रेप्लिका बनाई। शख्स ने इसके लिए 20 किलो बिस्किट का इस्तेमाल किया है, जिसमें ज्यादातर पारले जी बिस्किट हैं। ये वाकई देखने में बेहद खूबसूरत लग रहा है।
View this post on Instagram
लोगों ने ऐसे की आस्था प्रकट
बता दें, ऐसे कई लोग सामने आए, जिन्होंने अपनी कला के जरिए भगवान राम के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। सैंड आर्टिस्ट अजय रावत ने भी राजस्थान में राम मंदिर की कलाकृति बनाई है। अजय रावत ने हर दिन इसपर दो से चार घंटे काम किया और राम मंदिर की इस कलाकृति को बनाने में 1000 टन से ज्यादा रेत लगी। वहीं, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर मूर्तिकार नवरत्न प्रजापति ने भी पेंसिल की नोक पर भगवान राम की कलाकृति बनाई है।


Download Android App
Download iOS App




