अपनी स्किन को हर कोई साफ देखना चाहता है। क्योंकि चेहरे पर किसी को भी दाग-धब्बे पसंद नहीं होते हैं। वैसे हर लड़की का ये सपना होता है कि उसकी स्किन एकदम साफ चमकती हुई नजर आए। मगर बहुत बार ऐसा होता है जब एक्ने और मुंहासों की वजह से चेहरे पर धब्बे रह जाते हैं और एक से बढ़कर एक महंगे कॉस्मेटिक्स का इस्तेमाल करने के बावजूद ये ठीक नहीं होते हैं। बता दें कि स्किन संबंधी परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए घर में तैयार चुकंदर का फेस पैक आपके चेहरे पर निखार लाने में आपकी मदद जरूर करेगा। तो आइए आपको बताते हैं कि कैसे बनाएं चुकंदर का फेसपैक।

1.काले होठ
तरह-तरह के केमिकल युक्त ग्लॉस और लिपबाम लगाने से होठ काले हो जाते हैं। ऐसे में आप आज से चुकंदर का इस्तेमाल कर नैचुरल तरह से अपने होठों और गालों को गुलाबी लुक दे सकते हैं। इसके लिए आप रोजाना रात के समय चुकंदर का रस लगाकर सोएं। कुछ दिनों में आपको इसका असर साफ नजर आने लगेगा।

2.दाग-धब्बे
चुकंदर को कद्दूकस करके दो दिन तक इसे धूप में अच्छे से सुखा लें। इसके बाद इसका पीसकर बारीक पाउडर तैयार कर लें। अब इस पाउडर को बादाम के तेल में मिला लें और इस तैयार मिश्रण को कांच की बोतल में भर कर रख लें। अब इस मिश्रण का नियमित रूप से चेहरे पर इस्तेमाल करें। कुछ ही दिनों में आपके चेहरे के दाग खत्म हो जाएंगे।

3.डार्क सर्कल
जिन भी महिलाओं को डार्क सर्कल परेशानी है उन्हें इनसे छुटकारा पाने के लिए एक चम्मच चुकंदर के रस में बादाम तेल की 4-5 बूंदें मिलाकर आंखों के आस-पास लगाएं। करीब आधे घंटे बाद मुंह धो लें। कुछ दिनों में आपके डार्क सर्कल कम हो जाएंगे।



Download Android App
Download iOS App



