घर की साफ-सफाई में इस्तेमाल होने वाली झाड़ू को मां लक्ष्मी का ही रुप मानते हैं।कहते हैं कि मां लक्ष्मी उस घर में ही वास करती हैं, जहां पर साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखा जाता है। साफ-सफाई के लिए झाड़ू का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसी भी मान्यता है कि झाड़ू में मां लक्ष्मी वास करती हैं।इसलिए झाड़ू का कभी भी अपमान नहीं करना चाहिए। घर में झाड़ू रखने से लेकर झाड़ू को सही जगह रखने, घर से बाहर फेंकने आदि के कुछ नियम बताए गए हैं। इन नियमों का ध्यान रखने और पालन करने से मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है।आइए जानते हैं पुरानी झाड़ू को लेकर बताए गए इन टोटकों के बारे में।

यदि आप धनतेरस के दिन झाड़ू के कुछ आसान उपाय आजमाएगें तो आपके घर में हमेशा सुख समृद्धि बनी रहेगी।
1. पुरानी झाड़ू को घर में कहीं भी छिपाकर रखें और किसी भी उचित दिन सभी से छिपाकर उसे घर से बाहर फेंक दें।अगर आप नियमपूर्वक पुरानी झाड़ू फेंकते हैं, तो इससे मां लक्ष्मी का घर में वास रहता है।
2. यदि आप धनतेरस के दिन नई झाड़ू घर ला रही हैं तो ध्यान रखें कि पुरानी झाड़ू को भूलकर भी इस दिन घर से बाहर न निकालें। पुरानी झाड़ू इस दिन बाहर निकालने से आपके घर की लक्ष्मी भी बाहर निकल सकती है और आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है।

3. घर में कभी भी झाड़ू को सबके सामने निकालकर नहीं रखना चाहिए। लेकिन यदि झाड़ू पुराना हो जाए तो उसे घर में किसी स्थान पर छिपाकर रख दें और उचित दिन को ही सबसे छिपाकर इसे घर से बाहर निकालें। ये उपाय आपके घर में लक्ष्मी का आगमन करने में मदद करेगा।
4. शास्त्रों में झाड़ू को मां लक्ष्मी का रूप माना गया है।ऐसे में झाड़ू को फेंकते समय ध्यान रखें कि पुरानी झाड़ू ऐसी जगह रखें, जहां किसी के पैर न लगे।किसी पेड़ या नाले के पास झाड़ू को गलती से भी न फेंके। इसके अलावा, झाड़ू को गलती से जलाना भी नहीं चाहिए।
झाड़ू में कभी भी पैर नहीं लगाना चाहिए क्योंकि शास्त्रों में झाड़ू को माता लक्ष्मी का रूप माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि झाड़ू को पैर लगाने से घर में दुखों का वास होता है।


Download Android App
Download iOS App



