वैसे इस बात में कोई दोराय नहीं की भारतीय खाने की जान है दही। आप चाहे तो दही को किसी भी तरह से खा सकते है या तो मीठी लस्सी या फिर रायते के रूप में। इसी के साथ पारंपरिक भारतीय थाली में रायता सबसे खास होता है। मगर क्या आपको मालूम है दही सिर्फ स्वाद के लिए नहीं खाई जाती बल्कि इसको खाने के कई सारे स्वस्थय लाभ भी हैं।

यदि आपको दूध पीना पसंद नहीं है तो इसकी जगह दही का सेवन आप कर सकते हैं, क्योंकि दही में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। इसके अलावा रोजाना एक कटोरी दही का सेवन गर्मियों के दिनों में शरीर को भी ठंडक देता है। तो आइए जानते हैं गर्मियों के दिनों में दही खाने से सेहत को होने वाले कुछ अन्य फायदों के बारे में…

अक्सर कहा जाता है कि रोज दही का सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद साबित होता है। महज एक कटोरी दही खा लेने से शरीर को कई सारे मिनरल्स मिल जाते हैं,जिसके बाद शरीर आसानी से स्वस्थ रह सकता है। बता दें कि दिन के वक्त भोजन में दही खाने का नियम स्वस्थ का सबसे बेहतरीन तरीका है।

1.पाचन क्रिया में सुधार
रोज दही का सेवन करने से बॉडी में प्रोबायोटिक का लेवल बढ़ता है। जो आंतों को ठीक रखने के साथ-साथ उन्हें गर्मियों में होने वाली बीमारियों जैसे डायरिया और पेटदर्द से भी निजात दिलाता है। इसके अलावा दही को अगर नियम से खाया जाए तो ये वजन कंट्रोल में भी सहायक है।

2.इम्यूनिटी सिस्टम बेहतर
शरीर का इम्यूनिटी सिस्टम सही रखने का सबसे सही तरीका है दही का सेवन करना। क्योंकि कई सारे शोधों में इसका खुलासा हुआ है कि दही में मौजूद बैक्टीरिया कई सारी बीमारी से लड़ने में हमारी मदद करता है। वैसे पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए दही किसी औषधि से कम नही है।

3.करे ब्लड प्रेशर को नियंत्रित
यदि दही को कम फैट वाले दूध से बनाया जाए तो यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है। क्योंकि कोलेस्ट्रॉल से लड़ने वाले तत्व पोटैशियम और मैग्नीशियम होते हैं यह खून को भी साफ करते हैं।

4.जोड़ो के दर्द में राहत
दही में कैल्शियम काफी अच्छी मात्रा में होने कि वजह से ये हड्डियों और जोड़ों के दर्द में राहत पहुंचाता है। इतना ही नहीं दही खाने से हड्डियों में होने वाले दर्द से छुटकारा पाया जा सकता है।



Download Android App
Download iOS App



