रात के समय आउटिंग पर निकले दोस्तों के सामने आया बब्बर शेर, खौफनाक मंजर ने अटका दी सांसें

Summary :

देर रात आउटिंग करना या फिर अपने दोस्तों के साथ बाहर घूमने का शौक बहुत लोगों को होता है। इसलिए वह पैदल या फिर बाइक या कार से रात को घूमने के लिए निकल जाते है। हालांकि हमारे माता-पिता रात के समय बाहर निकले से मना करते हैं क्योंकि ये खतरनाक भी साबित हो सकता है। क्योंकि कभी कभी आउटिंग पर जाते वक्त आप ऐसे रास्तों पर भी निकल जाते होंगे, जहां पर जंगली जानवरों का आना जाना लगा रहता होगा। ऐसे में अगर रात में ऐसे रास्ते से निकलते समय आपके सामने खूंखार बब्बर शेर आ जाए तो किसी…

biker encounter with lion in gujarat

देर रात आउटिंग करना या फिर अपने दोस्तों के साथ बाहर घूमने का शौक बहुत लोगों को होता है। इसलिए वह पैदल या फिर बाइक या कार से रात को घूमने के लिए निकल जाते है। हालांकि हमारे माता-पिता रात के समय बाहर निकले से मना करते हैं क्योंकि ये खतरनाक भी साबित हो सकता है। क्योंकि कभी कभी आउटिंग पर जाते वक्त आप ऐसे रास्तों पर भी निकल जाते होंगे, जहां पर जंगली जानवरों का आना जाना लगा रहता होगा।

biker encounter with lion in gujarat

ऐसे में अगर रात में ऐसे रास्ते से निकलते समय आपके सामने खूंखार बब्बर शेर आ जाए तो किसी के भी पसीना छूटना लाजमी हैं। अब सोशल मीडिया पर ऐसी ही एक पोस्ट काफी वायरल हो रही हैं, जिसमें रात के समय आउटिंग पर निकले कुछ दोस्तों के सामने शेर आ जाता है।

दोस्तों के सामने आया बब्बर शेर

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग बाइक पर एक जंगल के रास्ते से गुजर रहे हैं, लेकिन तभी उनके सामने एक शेर आ जाता है। इसे देखकर बाइक सवार बुरी तरह से डर जाते हैं और उनकी सांसे अटक जाती है। जिसके बाद शेर बाइक सवारों के करीब धीर-धीरे आता है और अचानक मुड़कर, दीवार फांद कर झाड़ियों में चला जाता है। इसके बाद बाइक सवारों की सांस में सांस आती है।

ये वीडियो @AMAZlNGNATURE अकाउंट ने शेयर किया है।

वीडियो देख यूजर्स की हालत खराब!

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर @AMAZlNGNATURE अकाउंट ने 15 मार्च को शेयर किया है। महज 23 सेकंड के इस वीडियो को अब तक 4.3 मिलियन लोग देख चुके हैं, जबकि 6 हजार से ज्यादा लोग इस वीडियो को लाइक कर चुके हैं। वीडियो देख लोग भी हक्के-बक्के रह गए और अब वह अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर लिखता है, ‘मेरी तो हालत की खराब हो जाती’। वहीं अन्य ने लिखा, ‘मुझे देखकर डर लग गया,वाइक सवार का क्या हाल हुआ होगा’। हालांकि, ये वीडियो कब का है इसकी पुष्टी नहीं हुई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Ritika Jangid