BJP MP Ganesh Singh Viral Video: कर भला तो हो बुरा! क्रेन में फंसे सांसद, बचाने गए ऑपरेटर को ही जड़ दिया थप्पड़, वायरल हो रहा VIDEO

Summary :

BJP MP Ganesh Singh Viral Video: मध्य प्रदेश के सतना से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें कुछ ऐसा हुआ जिसे देखने के बाद हर किसी के होश उड़ गए। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ के दौरान सांसद गणेश सिंह डॉक्टर आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए क्रेन में फंस गए। उसी दौरान उन्हें गुस्सा आया और उन्होंने क्रेन ड्राइवर को थप्पड़ जड़ दिया। जिसके बाद मामला काफी गंभीर हो गया। आइए जानते हैं थप्पड़ के बाद किस तरह से बीजेपी सांसद ने जनता से खुद को बचाया। Satna Viral…

BJP MP Ganesh Singh Viral Video: मध्य प्रदेश के सतना से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें कुछ ऐसा हुआ जिसे देखने के बाद हर किसी के होश उड़ गए। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ के दौरान सांसद गणेश सिंह डॉक्टर आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए क्रेन में फंस गए। उसी दौरान उन्हें गुस्सा आया और उन्होंने क्रेन ड्राइवर को थप्पड़ जड़ दिया। जिसके बाद मामला काफी गंभीर हो गया। आइए जानते हैं थप्पड़ के बाद किस तरह से बीजेपी सांसद ने जनता से खुद को बचाया।

Satna Viral News: बीजेपी सांसद ने क्रेन ड्राइवर को जड़ा थप्पड़

BJP MP Ganesh Singh Viral Video
BJP MP Ganesh Singh Viral Video (Source: social media)

मध्य प्रदेश के सतना से एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है, जो लोगो के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। शुक्रवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ के दौरान बीजेपी सांसद कार्यक्रम में पहुचें। जहां उन्होंने वहां चल रहे कार्यक्रम में हिस्सा लिया। जिसके बाद सांसद गणेश सिंह ने डॉक्टर आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए एक हाइड्रोलिक क्रेन में फंस गए।

फंसने के बाद गुस्साए सांसद ने क्रेन ड्राइवर को एक जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। अब उनकी इस पूरी हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर हंगामा मचा रहा है। वीडियो में साफ़ नज़र आ रहा है कि थप्पड़ के बाद सांसद को किसी तरह से नीचे उतारा गया और उन्हें किसी भी प्रकार की चोट नहीं आई है।

MP Viral News: मध्य प्रदेश के सतना का पूरा मामला

BJP MP Ganesh Singh Viral Video
BJP MP Ganesh Singh Viral Video (Source: social media)

कार्यक्रम के दौरान घटना स्थल पर बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता, नगर निगम अधिकारी और प्रशासनिक अमला मौजूद थे। जब बीजेपी सांसद ने क्रेन ड्राइवर को थप्पड़ जड़ा तो उसके वहां बाद अफरा-तफरी मच गई। माहौल इतना बिगड़ गया कि लोग भागने और चिल्लाने लगे। उसी दौरान किसी शख्स ने अपने फ़ोन से इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।

 

इस कार्यक्रम को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के लिए आयोजित किया गया था। लेकिन सतना कि इस घटना ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया है। देश के कई राज्यों और जिलों में ऐसे तमाम कार्यों का आयोजन किया गया है। इस घटना के बाद लोगों का कहना है कि नेताओं को अपनी भावना और गुस्से पर काबू रहना चाहिए, ताकि राष्ट्रीय पर्व की भावना को कोई ठेस न पहुचें।

Also Read: Pushkar Mela Buffalo: पुष्कर मेले में 23 करोड़ के भैंसे और 15 करोड़ के घोड़े ने लोगों को किया आकर्षित, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।