कर्नाटक के काबिनी जंगल में दुर्लभ ब्लैक पैंथर टहलता दिखा, लोगों को तस्वीरें देख याद आया ‘बघीरा’

Summary :

खूबसूरत लम्हों को कैमरे में कैद करने को फोटोग्राफी कहा जाता है। सब्र और स्किल्स यह प्रोफेशन मांगता है। एक अच्छा फोटोग्राफर बनने के लिए किसी भी व्यक्ति को लंबा समय लगता है।

खूबसूरत लम्हों को कैमरे में कैद करने को फोटोग्राफी कहा जाता है। सब्र और स्किल्स यह प्रोफेशन मांगता है। एक अच्छा फोटोग्राफर बनने के लिए किसी भी व्यक्ति को लंबा समय लगता है। दुनिया को अपने कैमरे में कई लोग कैद करते हैं तो वही कुछ ऐसे भी होते हैं जो अपने कैमरे में दुनिया के उन अद्भुत जीवों को कैद करते हैं जिनको हम देखने से भी डरते हैं। हम वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर्स की बात कर रहे हैं, जो ऐसे जंगली जानवरोंकी बेहतरीन तस्वीरें लेते हैं जो बहुत खरतनाक होते हैं। 
इसी बीच सोशल मीडिया पर Shaaz Jung नाम के एक फोटोग्राफर की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। दरअसल इस फोटोग्राफर ने ब्लैक पैंथर की कुछ अद्भुत तस्वीरें अपने कैमरे में कैद की हैं जो सोशल मीडिया पर सबका ध्यान खींच रही है। मोगली के बघीरा को याद लोग इस  ब्लैक पैंथर को देखने के बाद कर रहे हैं। 
कोई है पेड़ के पीछे 

ट्वीटर पर @earth ने ब्लैक पैंथर की दो तस्वीरें साझा की हैं। अपनी इस पोस्ट में उन्होंने कैप्शन में लिखा, भारत के काबिनी के जंगल में घूमता एक ब्लैक पैंथर। अब तक इस पोस्ट को 2 लाख से ज्यादा लाइक्स और इसे 53 हजार से ज्यादा  बार री-ट्वीट किया है। वहीं इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी सैकड़ों लोगों दी है। 
सोशल सोशल यूजर्स ने कहा शानदार

1.

2.

3.

4.

5.

इंस्टाग्राम पेज देखिए फोटोग्राफर का 

ऐसे कई  जंगली जीवों की ढेर सारी धांसू तस्वीरें फोटोग्राफर Shaaz Jung के इंस्टा पेज पर हैं। निकॉन इंडिया के ब्रांड अबेस्डर शाज हैं। वह काम नेशनल जियोग्राफी के लिए भी करते हैं। 

इतना ही नहीं वह बिग कैट्स के अच्छे जानकार हैं। उनका इंस्टा पेज बखूबी यह बातें बताता है। 5 लाख 89 हजार लोग उन्हें इंस्टा पर फॉलो करते हैं।

Desk Team