यूरोपीय बजट एयरलाइन रयानएयर हमेशा शिकायतों पर अपनी बर्बर प्रतिक्रियाओं के कारण जानी जाती है। अब एक बार वह फिर से चर्चा में है। कारण किसी यात्री की शिकायत नहीं बल्कि उनकी मजाकिया पोस्ट है। क्योंकि एयरलाइन ने अपने एक एयरप्लेन को बिल्कुल दुल्हन की तरह सजाकर उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है।

मेट गाला के जबाव में किया पोस्ट
ये मजाकिया पोस्ट मेट गाला की 2024 थीम पर शेयर किया है। एयरलाइन ने अपने फ्लाइट के एक हिस्से की फूलों और पत्तियों और पिंक लिपस्टिक वाले होंठों के साथ एडिटेड फोटो शेयर की है। साथ ही लिखा है, ‘बॉर्न टू स्ले, फोर्स्ड टू फ्लाई’। दरअसल, Ryanair का ये पोस्ट फैशन इवेंट पर मीडिया आउटलेट पॉप क्रेव की पोस्ट के जवाब में है, जिसमें लिखा है, “2024 मेट गाला 3 सप्ताह दूर है – इस साल का ड्रेस कोड ‘द गार्डन ऑफ टाइम’ है.’ आपकी सपनों की गेस्ट लिस्ट में कौन है?”
born to slay, forced to fly https://t.co/FikUjpw85Q pic.twitter.com/LgSF5DCkaK
— Ryanair (@Ryanair) April 16, 2024
ये पोस्ट @Ryanair ने शेयर किया है।
यूजर्स को पसंद आ रही ये तस्वीर
दुल्हन सी सजी इस एयरप्लेन की तस्वीर को लोगों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। इस पोस्ट को 4 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं और लगभग 9 हजार लोग इसे लाइक कर चुके हैं। वहीं, लोग अपनी प्रतिक्रियाएं भी कमेंट बॉक्स में दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘ये बहुत खूबसूरत है’।

अन्य ने लिखा, ‘मैं मेट गाला में इसे देखना ज्यादा पसंद करूंगी, सेलिब्रिटी की अनकंफर्टेबल ड्रेस के बजाय’। जबकि एक यूजर ने लिखा, ‘Ryanair का ट्वीट नेक्स्ट लेवल का है’। हालांकि कई यूजर्स ने कमेंट्स में भी रयानएयर एयरलाइन की सर्विस के बारे में खेद जताया।
यात्री ने की थी सीट की शिकायत
इससे पहले, यूरोप में Ryanair से यात्रा करने वाली एक महिला ने विंडो सीट के लिए एक्स्ट्रा पैसे खर्च किए, लेकिन दुर्भाग्य से उनकी सीट पर कोई खिड़की नहीं थी। नाराज यात्री ने फ्लाइट में मिली सीट की तस्वीर ट्वीट की। यात्री मार्टावर्स ने तस्वीर के साथ लिखा, “सचमुच @Ryanair मैंने विंडो सीट के लिए भुगतान किया”।
इस पर, एयरलाइन ने यात्री को उसी तस्वीर के साथ जवाब दिया, लेकिन अपने आपातकालीन दरवाजे पर लगे छोटे कांच के छेद को घेर लिया, यह उचित ठहराते हुए कि उन्होंने यात्री को खिड़की की सीट की दी थी।


Download Android App
Download iOS App



