वैसे तो आए दिन स्कूल से जुड़ी कोई ना कोई खबर सामने आती रहती है। फिलहाल इन दिनों सोशल मीडिया पर एक स्कूल का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़का फिल्म पठान के गाने बेशर्म रंग पर डांस करते हुए नजर आया है। वहीं कुछ डांस स्टेप तो ऐसे हैं जिसे देखने के बाद लोग कुछ ज्यादा ही आनंद में दिख रहे हैं।
स्कूल कॉलेज में तरह-तरह के प्रोग्राम आयोजित किए जाते हैं जिसमें छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने का पूर्ण मौका मिलता है। वहीं कुछ बच्चे डांस अच्छा करते हैं तो कुछ अच्छा खेलते हैं। वहीं कुछ ऐसे भी बच्चे होते हैं जिनकी प्रतिभा देख लोग हैरानी में आ जाते हैं। फिलहाल एक ऐसे ही डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
बता दें यह लड़का वीडियो में फिल्म पठान के गाने ‘बेशर्म रंग’ पर डांस करता हुआ नजर आ रहा है। कुछ डांस स्टेप तो ऐसे हैं जिसे देखने के बाद लोग हूटिंग कर रहे हैं। लड़का अभिनेत्री ‘दीपिका पादुकोण’ की तरह स्टेप कर रहा है और अपने परफॉर्मेंस में उसके हुक स्टेप भी कर रहा है। बताते चले कि इस वीडियो को लोग अब खूब पसंद कर रहे हैं।
View this post on Instagram
वहीं वीडियो में लोगों द्वारा किए गए तमाम तरह के कमेंट पढ़े जा सकते हैं। इस कॉमेंट में एक ने लिखा कि, ‘इस लड़के के डांस पर कुछ लोग गलत बातें कर रहे हैं लेकिन लड़का डांस अच्छा कर रहा है।’ वहीं दूसरे ने लिखा कि, ‘वह लड़का अपने कला में प्रतिभाशाली है, उसके प्रतिभा का सम्मान करना चाहिए लेकिन स्कूल का मंच सही जगह नहीं है।’ हालांकि इससे हटकर एक ने लिखा कि, ‘हमारा लड़का भी किसी लड़की से कम नहीं है।’ ऐसे तमाम कमेंट्स बॉक्स में भरे पड़े मिल जाएंगे। बता दे यह वीडियो इंस्टाग्राम प्लेटफार्म पर शेयर किया गया है जिसे 5, लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। इस लड़के के डांस का वीडियो को लोग लगातार शेयर करते नजर आ रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App





