जनवरी की कड़ाके की ठंड में एक लड़की 80 घंटें तक धरने पर बैठी रही। मगर खास बात ये है कि इनती ठंड में धरने पर बैठी इस लड़की की मांग को आखिरकार पूरी हो गई है। वैसे आप सोच रहे होगें कि ये लड़की सरकार या प्रशासन से अपनी मांग मनवाने के लिए धरने पर बैठ होगी।

मगर हम आपको बता दें कि ये लड़की ना तो सरकार और ना ही प्रशासन से अपनी डिमांड को पूरा करने के लिए धरने पर नहीं बैठी थी। यह लड़की अपने बॉयफ्रेंड और उसकी फैमली को शादी के लिए मनाने के लिए उन्हीं के घर के बाहर धरने पर बैठी हुई थी। लड़की की इस मांग को मान लिया गया है और वो पूरी भी हो गई है।

दरअसल, ये मामला झारखंड के धनबाद जिले का है। जहां चार साल के रिलेशनशिप के बाद बॉयफ्रेंड ने ऐन वक्त पर शादी करने से मना कर दिया था। लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड का नंबर भी ब्लॉक कर दिया था। अचानक लड़के के शादी से इंकार और नंबर ब्लॉक करने से गुस्साई प्रेमिका सीधे बॉयफ्रेंड के घर पहुंचकर धरने पर बैठ गई।

बता दें कि धरने पर बैठी उस लड़की का नाम निशा है, जिसकी उम्र 20 साल है। वह ईस्ट वसुरिया की रहने वाली है। निशा का कहना है कि चार साल पहले वो महेशपुर के रहने वाले उत्तम पटेल से मिली थी। तब निशा SSLNT कॉलेज में पढ़ती थी और कॉलेज के पास ही दोनों की मुलाकात हुई और धीरे-धीरे प्यार हो गया।

निशा ने बताया कि दोनों के परिवार शादी के लिए तैयार थे लेकिन शादी से 20 दिन पहले उत्तम ने शादी से इंकार कर दिया। जिसके बाद वो उत्तम के घर के बाहर धरने पर बैठ गई। कहा जा रहा है कि इस बीच उत्तम और उसका परिवार घर से फरार हो गया था। आखिरकार निशा के पिता ने राजगंज थाने में केस दर्ज कराया।

पुलिस में शिकायत दर्ज होने के बाद लड़के के परिवार ने बात की और शादी पर फिर से सहमति बनी। दोनों परिवारों की रजामंदी से मंदिर में दोनों परिवारों की मौजूदगी में पूरे रीति-रिवाज के साथ शादी हुई। वहीं शादी के बाद थाने से लड़के और उसके परिवार के खिलाफ दर्ज शिकायत भी वापस ले ली गई है। और अब शादी से निशा काफी खुश है।


Download Android App
Download iOS App



