बार-बार कुत्ते को ‘कालू’ कहकर चिढ़ा रहा था लड़का, फिर जो हुआ देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Summary :

जानवरों के साथ दुर्व्यवहार के मामले आए दिन सामने आ रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही एक खबर आई थी जहां युवकों ने एक कछुए को जिंदा जला दिया था। ऐसा ये पहला मामला नहीं था इससे पूर्व भी कई ऐसे मामले देखने को मिले थे जहां जानवरों की बहुत पिटाई की गई हो। अब एक कुत्ते को छेड़ने का एक वीडियो और सामने आया है। जिसमें दो युवक कुत्ते को परेशान कर रहे हैं। हालांकि इसमें दोनों युवकों ने कुत्ते की कोई पिटाई नहीं की लेकिन उसपर कमेंट्स कर दिए जो डॉग को बिल्कुल पसंद नहीं आया। इतना ही…

racist comment on dog kalu

जानवरों के साथ दुर्व्यवहार के मामले आए दिन सामने आ रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही एक खबर आई थी जहां युवकों ने एक कछुए को जिंदा जला दिया था। ऐसा ये पहला मामला नहीं था इससे पूर्व भी कई ऐसे मामले देखने को मिले थे जहां जानवरों की बहुत पिटाई की गई हो। अब एक कुत्ते को छेड़ने का एक वीडियो और सामने आया है। जिसमें दो युवक कुत्ते को परेशान कर रहे हैं।

racist comment on dog kalu
Source-Pexels

हालांकि इसमें दोनों युवकों ने कुत्ते की कोई पिटाई नहीं की लेकिन उसपर कमेंट्स कर दिए जो डॉग को बिल्कुल पसंद नहीं आया। इतना ही नहीं इसके बदले कुत्ते ने दोनों युवकों के साथ ऐसा कुछ किया जिसकी उम्मीद उन दोनों को भी नहीं थी। दरअसल, दोनों युवक कुत्ते को ‘कालू’ बोलकर चिढ़ा रहे हैं और ये डॉग को बिल्कुल पसंद नहीं आता है।

‘कालू’ बुलाने पर किलसता है डॉग

वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि दुकान के पास एक कुत्ते को दो युवक बिना मतलब के परेशान करने की कोशिश कर रहे हैं। इस दौरान कुत्ते का वीडियो रिकॉर्ड करते हुए एक लड़का कहता है, हेलो गाइज। ये हमारा दोस्त है। जब भी हम इसे ‘कालू’ बुलाते हैं, तो ये किलसता यानी कि चिढ़ जाता है। इतने में लड़के का दोस्त कुत्ते को ‘कालू, ओ कालू’ कहकर छेड़ने लगता है।


अब कोई हमें उस नाम से पुकारे जो हमें पसंद नहीं तो जाहिर सी बात है कि हम भी गुस्सा ही करेंगे। ऐसे में जब एक लड़का कु्त्ते को बार-बार ‘कालू’ कहकर बुलाता है तो वो गुर्राते हुए दोनों में से एक पर हमला बोल देता है। वीडियो में लड़के ने आगे कुत्ते द्वारा भयंकर रूप से काटे गए खुद के पैर की तस्वीर भी शेयर की है।

racist comment on dog kalu
Source-Pexels

लोगों ने किए मिक्स कमेंट्स

ये वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट ने शेयर किया है। वीडियो को 4 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और 5 हजार ने इसे लाइक किया है। वहीं लोग कमेंट्स में अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘डॉग इन्हें वार्निंग साइन दे रहा था लेकिन वह रुके नहीं’। वहीं एक यूजर ने लिखा, ‘कभी भी रंग का भेदभाव ना करें, जानवर भी इसे पहचानते हैं’। जबकि एक यूजर ने लिखा, ‘बदला’।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Ritika Jangid