रोज पीने वाले लोगों को रोज न मिले तो वो तड़प कर रह जाते है घर हो या पार्टी कही भी पीने वालों को बस जगह और बोतल मिलते ही पीना है| कई बार ऐसा होता है कि, शराब की बोतलों की कीमत आसमान छू लेती है| उस समय भी बोतल पीने वाले लोग अपनी जेब को नहीं देखते है बस उनको पीना है| देश के अलग अलग राज्यों में शराब की कीमत अलग-अलग है कही बोतल सस्ती मिलती है तो कही थोड़ी सस्ती देश के कुछ राज्यों में शराब बंदी भी है| लेकिन क्या हो जब बोतल सस्ते दामों पर मिलना शुरू हो जाये|

आपको जानकर थोड़ी हैरानी होगी की बाहर ऊंचे दामों पर मिलने वाला बोतल आर्मी और नेवी में काम करने वाले अफसरों को ये बोतल काफी सस्ते दामों पर मिल जाती है| आजकल सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही बिल काफी वायरल हो रहा है जिसमे शराब की बोतलों की कीमत को देख कर पीने वाले लोग सोच में पड़े हुए है| इस वायरल पोस्ट में आपको नेवी के अफसर को मिलने वाले दारू की बोतलों के दाम दिखया जा रहा है| इस पोस्ट को देखें पर लोगों को हल्का चोट लग सकता है|

इस पोस्ट के मुताबिक नेवी की अफसरों को जो बोतल मिलती है उनकी कीमत 100 रुपए से भी कम थी| सोशल मीडिया पर इस नेवी मेस के बिल को @AnantNoFilter नाम के अकाउंट से ट्विटर पर शेयर किया गया हैं| पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा है कि मेरा दिमाग तो इन कीमतों को समझ ही नहीं पा रहा है| साथ ही और भी कमेंट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है| अब पीने वाले लोग इस पोस्ट को देख कर बोल रहे है कि हमें भी नेवी अफसरों के कीमत पाए ही शराब मिलनी चाहिए|
नोट : पंजाब केसरी शराब और मादक चीजों का समर्थन नहीं करता हैं|


Download Android App
Download iOS App



