रहस्यमयी ‘पानी वाला राक्षस’ समझ रहे थे लोग, बाहर निकाला तो…, वीडियो वायरल

Summary :

दुनिया में कई ऐसी घटनाएं घट जाती है जो हम सबको चौंका कर रख देती हैं। हालांकि जब इनकी सच्चाई बाद में सबके सामने आती है तो कहीं ज्यादा हैरान हो जाते हैं।

दुनिया में कई ऐसी घटनाएं घट जाती है जो हम सबको चौंका कर रख देती हैं। हालांकि जब इनकी सच्चाई बाद में सबके सामने आती है तो कहीं ज्यादा हैरान हो जाते हैं। एक ऐसा ही मामला चीन से सामने आया है। 
एशिया की सबसे लंबी नदी यांग्‍त्जी नदी चीन में बहती है। इस नदी में एक रहस्यमयी काले रंग का जीव लोगों को यहां पर तैरता हुआ दिखाई दिया। लेकिन जब इस जीव की सच्चाई सबके सामने आई तो सब हैरान ही रह गए। 
इस घटना का वीडियो जब सोशल मीडिया पर सामने आया तो कई लोगें ने इसे पानी वाला राक्षस तक बता दिया। वहीं प्रदूषण के चलते इस रहस्यमयी जीव के जन्म की बातें कुछ लोगों ने कहीं। इतना ही नहीं इस जीव को कुछ लोगों ने तो पौराणिक राक्षस तक भी कह दिया। 
अखबार में छपी एक खबर के अनुसार, इस रहस्यमयी जीव या पौराणिक राक्षस वैज्ञानिक नहीं मान रहे हैं और इसे मानने से लोगों को भी सख्स इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा है यह एक तरह का विशाल सांप हो सकता है जो पानी में तैर रहा था। 

इसके बाद जब इस रहस्यमयी जीव को लोगों ने नदी के किनारे पाया तो उसमें पता चला कि यह एक एयरबैक है और इसका रंग काला है। साथ ही लंबाई इस एयरबैक की लगभग 65 फीट की थी। यह भी पता चला गया कि एक शिपयार्ड ने इस एयरबैग को नदी में छोड़ा था।
रहस्यमयी जीव या पौराणिक राक्षस के होने की इसकी सारी बातें फेल हो गईं और पता चला गया कि यह एक एयरबैग है। आखिर लोगों को भी यह पता चला गया कि यह क्या है वर्ना लोगों ने तो इसे क्या-क्या ही नाम दे दिए थे। 

Desk Team