चैत्र नवरात्रि 2020 : माँ दुर्गा की पूजा और व्रत अपने घर में ऐसे करें, कोरोना महामारी से होगी रक्षा

Summary :

चैत्र नवरात्रि इस साल 25 मार्च से आरंभ हो रही हैं और 2 अप्रैल को रामनमी का पर्व मनाया जाएगा। दुर्गा संहिता के मुताबिक जो भक्त नौ दिनों तक नवरात्रि काल में व्रत रखते हैं और माता

चैत्र नवरात्रि इस साल 25 मार्च से आरंभ हो रही हैं और 2 अप्रैल को रामनमी का पर्व मनाया जाएगा। दुर्गा संहिता के मुताबिक जो भक्त नौ दिनों तक नवरात्रि काल में व्रत रखते हैं और माता की पूजा-अर्चना करते हैं उन्हें गंभीर से गंभीर महामारी बीमारियों से उनकी रक्षा देवी मां करती हैं। 
इस बार आप अपने घरों में रहकर चैत्र नवरात्रि के इन नियमों का पालन करें और माता दुर्गा की पूजा के साथ नौ दिनों तक रोजाना 251 बार इस बीच मंत्र का जाप करें। कोरोना नामक महामारी से इस नवरात्रि प्रसन्न होकर माता दुर्गा हम सभी की रक्षा करेंगी। 
चैत्र नवरात्रि में इन नियमों का पालन करें कोरोना वायरस से रक्षा के लिए माता रानी करेंगी हम सबकी मुरादें पूरी-
1. रोजाना सुबह 6 बजे तक नवरात्रि के नौ दिनों में स्नान कर लें और धुले हुए वस्‍त्र हर दिन धारण करके पूजा करें।
2.एक बार ही सात्विक शुद्ध भोजन दिन में करें। 
3.माता रानी को घर का बना हुआ भोग इन दिनों चढ़ाएं और अगर आप दूध व फल का भी भोग माता रानी को अर्पित कर सकते हैं। 
4. नौ दिनों तक सुबह एवं शाम को गाय के घी का दीपक घर के पूजा मंदिर एवं नजदीक के मंदिर में जाकर जलाएं। 
5. नौ दिनों तक फल या अन्य कोई उपहार शाम के समय 7 साल से छोटी दो कन्याओं को अवश्य दें। 
6. माता के बीच मंत्रों, चालीसा, आरती,स्‍त्रोत आदि जप, पाठ नौ दिनों तक नियमित रूप से करें।
7. गाय के घी का अखंड दीपक नौ दिनों तक संभव हो तो जरूर जलाएं।
8. जीवन में उत्कृष्ट प्रगति, समृद्िध और सफलता दुर्गा सप्तशती या देवी माहात्‍म्य पारायण करने से मिलती है। 
9. पूर्ण स्वच्छता का ध्यान नौ दिनों तक करें। 
10.किसी से भी हाथ इन दिनों न मिलाएं और ना ही स्पर्श करें।

Desk Team