Chandrayaan 3: लॉन्चिंग के बाद फ्लाइट से दिखा प्यारा नजारा, तो किसी ने घर से कर लिया कैमरे में कैद

Summary :

वीडियो शेयर करने के साथ लिखा हुआ था “उड़ान से चंद्रयान 3 का प्रक्षेपण. चेन्नई से ढाका की फ्लाइट के उड़ान भरने के कुछ देर बाद पायलट ने इस ऐतिहासिक घटना को देखने का ऐलान किया”।

आज का भारत अपने हर लक्ष्य को अपने देश की लोगो की कड़ी मेहनत से हासिल कर लेता हैं। अब हाल ही में भारत ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से चंद्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण कर पूरी दुनिया को एक बड़ा साबुत दिया है कि भारत अब वो पुराना देश नहीं है जिसके किसी भी मिशन का मजाक उड़ाया जाता था। वो दिन था शुक्रवार 14 जुलाई का और समय था 2:35 दोपहर का जब सभी की निगाहें अपने-अपने टेलीविजन, मोबाइल और वो सभी जगह था, जहां से चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग लाइव थी। 
वो समय भी बिट गया और कुक्सह ही देर बाद  पूरा देश खुशी से झूम उठा। देश के हर आम आदमी से लेकर विदेशों में भी रह रहे लोगों का सीना गर्व से ऊंचा गया। अब उसके बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रही है, जिसके साथ दावा किया  जा रहा है कि वीडियो चंद्रयान -3 लॉन्च वाहन को संक्षेपण निशान छोड़ते हुए ऊपर की ओर उड़ता हुआ दिखाता है। यह क्लिप कथित तौर पर इंडिगो एयरलाइंस की एक उड़ान से ली गई थी जो चेन्नई से ढाका जा रही थी।
वीडियो को इसरो के पूर्व प्रणोदन परिसर के निदेशक डॉ. पी वी वेंकटकृष्णन ने वीडियो को बीते शनिवार अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर शेयर किया। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 1.2 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है और 24 हजार से अधिक लाइक्स भी मिल चुके हैं। वीडियो शेयर करने के साथ लिखा हुआ था “उड़ान से चंद्रयान 3 का प्रक्षेपण. चेन्नई से ढाका की फ्लाइट के उड़ान भरने के कुछ देर बाद पायलट ने इस ऐतिहासिक घटना को देखने का ऐलान किया”। 

चंद्रयान-3 इसरो का तीसरा चंद्र जांच मिशन है। इसके 23 अगस्त को चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करने की उम्मीद है। यदि मिशन सफल रहा, तो भारत उन देशों  में शामिल हो जाएगा जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है। भारत से पहले इन देशों ने जिसमे अमेरिका, चीन और पूर्व सोवियत संघ शामिल है इन्होने इस मिशन को अंजाम दिया हैं। आपको बता दे इससे पहले चंद्रयान-2 लैंडर 6 सितंबर, 2019 को चंद्रमा की सतह पर उतरने का प्रयास करते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

साथ ही एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमे चंद्रयान-3 की ऑस्ट्रेलिया के रात के आकाश को रोशन करने वाली एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सभी का दिल जीत रही है। यूजर Dylan O’Donnell ने पोस्ट को शयेर करते हुए लिखा “अभी-अभी देखा कि भारत की अंतरिक्ष एजेंसी ने YT पर अपना चंद्रमा रॉकेट लॉन्च किया और 30 मिनट बाद मेरे घर के ऊपर से उड़ान भरी, बधाई @इसरो,उम्मीद है आप लैंडिंग पर कायम रहेंगे”। 
नोट: पंजाब केसरी दिल्ली इस पोस्ट की पुष्टि नहीं करता है। 

Desk Team