पुलिस ने लोगों को अवेयर करने के लिए पहना ‘कोरोना हेलमेट’

Summary :

यूं तो सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ अक्सर वायरल होता ही रहता है जैसे पिछले दिनों इंटरनेट पर कोरोना वायरस जैसे दिखने वाले पकौड़े तल दिए थे।

यूं तो सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ अक्सर वायरल होता ही रहता है जैसे पिछले दिनों इंटरनेट पर कोरोना वायरस जैसे दिखने वाले पकौड़े तल दिए थे। खैर,ये तो बात हुई पुरानी। अब नई बात है कोरोना हेलमेट? वैसे  आप भी सोच में पड़ गए ना कि अब यह कौन सी नई बला पैदा हो गई। सही सुना जी हां आपने लोगों को अवेयर करने के लिए चेन्नई पुलिस ने पहना कोरोना हेलमेट। वैसे कुछ भी कहो हमारे देश में जीनियस लोगों की कोई कमी नहीं है।
ये देखो
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर रोहित टीके नाम के ट्विटर यूजर ने शेयर किया है। इस वीडियो में एक पुलिसकर्मी हेलमेट पहने दिख रहा है। यह हेलमेट बिल्कुल कोरोना वायरस जैसी शेप का लग रहा है। 

आर्टिस्ट ने बनाया ये नया हेलमेट 
ये नया कोरोना हेलमेट चेन्नई के आर्टिस्ट ने बनाया है। पुलिसकर्मी इसे पहनकर लोगों को अवेयर भी कर रहे हैं। उनका कहना कि कोरोना कैसे अपनी जकड़ में ले लेता है और किस तरह इससे बचना मुश्किल भरा काम है। 

लोगों के बीच जाकर समझाया
पुलिसकर्मी ने हेलमेट पहनकर लोगों से कहा है कि वो घर के अंदर ही रहें ताकि कोरोना से जीता जा सके। 
लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन 



Desk Team