कोरोना वायरस दुनिया के अलग-अलग देशों में कम नहीं हाे रहा है। चीनी डॉक्टर ली वेनलियांग ने चीन में कोराेना वायरस के बढ़ने के बारे में चेतावनी दी थी। बीते गुरुवार को आठ विसल ब्लोअर में उनकी इस बीमारी से मौत हो गई। बता दें कि कोरोना वायरस को लेकर जब वेनलियांग ने चेतावनी दी थी तो उस समय पुलिस ने उनका उत्पीड़न किया था।
एक सरकारी अखबार की खबर के अनुसार,चीन के बाकी डॉक्टर्स को कोरोना वायरसल जैसी खतरनाक बीमारी के बारे में 34 साल के वेनलियांग ने चेतावनी दी थी। कोरोना वायरस की वजह से बीते गुरुवार को उनकी वुहान में मृत्यु हो गई।

पिछले साल दिसंबर में वुहान में कोरोना वायरस आने की जानकारी देेने वाले वह पहले व्यक्ति थे। चिकित्सा महाविद्यालय के साथियों को वेनलियांग ने इसके बारे में चीनी मैसेजिंग ऐप वीचैट के जरिए बताया था। उन्होंने तब कहा था कि सात मरीज स्थानीय सी फूड बाजार से आए हैं जिनका सार्स जैसे संक्रमण का इलाज कर रहे हैं। वह अस्पताल के पृथक वार्ड में भर्ती हैं।

उन्होंने कहा था कि परीक्षण में पता चला है कि विषाणु कोरोना वायरस का यह समूह है। सिवियर एक्यूट रेस्पीरेटरी सिंड्रोम यानी सार्स विषाणु इसी समूह के हैं और इसी की वजह से चीन सहित पूरी दुनिया में 800 लोगों की मौत साल 2003 में हो गई थी।

वेनलियांग ने अपने दोस्तों से कहा था कि इससे सतर्क रहने के लिए अपने परिवार को निजी तौर पर कहें। बता दें कि कुछ ही घंटं में यह संदेश वायरल हो गया था। इसके बाद वेनलियांग को पुलिस ने प्रताड़िता किया ये कहते हुए कि वह ऐसी अफवाह क्यों फैला रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App




