अक्सर देखा गया है कि लोग मोटे लोगों का मजाक उड़ाते हैं। मोटापा बॉडी की शेमिंग की वजह से होता है। ऐसा करने से सामने वाला शख्स बहुत निराश होता है। लेकिन ऐसा भी नहीं है कि आप सामने वाले इंसान का कत्ल ही कर दें।

चीन का एक मामला सामने आया है जिसे सुनकर हर कोई चौंक गया है। दरअसल एक लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड के मोटापे का मजाक बना दिया जिसके बाद उसको अपनी जान ही गंवानी पड़ गई। चलिए बताते हैं पूरा मामला।
डेट कर रहे थे पिछले एक महीने से
चीन में बॉयप्रेंड को कैंची से एक लड़की ने दिन दहाड़े मार डाला। पिछले एक महीने से यह दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। स्थानीय खबरों के अनुसार, एक लड़का और लड़की चीन के हेनान शहर में बाजार में घूम रहे थे।

घूमने के दौरान आइसक्रीम खाने का मन लड़की का हुआ। लेकिन उसके बॉयफ्रेंड ने लड़की को आइसक्रीम खिलाने की बजाय उसका मजाक उड़ाना शुरु कर दिया।
कैंची खरीदकर लड़की ने कर दिया लड़के का कत्ल
बीते 14 अगस्त का यह मामला है। खबरों की मानें तो लड़की के आइसक्रीम खाने पर लड़के ने उसका मजाक बनाया। इसी को लेकर दोनों में बहस हो गई।

बॉयफ्रेंड द्वारा बीच सड़क पर ऐसा मजाक लड़की को बिल्कुल अच्छा नहीं लगा। जिसके बाद एक दुकान से लड़की ने कैंची खरीदी और अपने बॉयफ्रेंड के पेट में घोंप दी।
लड़के की जान नहीं बची और लड़की को कर लिया गिरफ्तार
आसपास के लोगों ने लड़के की चीख सुनकर पुलिस को फोन कर दिया। लड़के के लिए तत्काल मेडिकल हेल्प बुलाई गई। लेकिन लड़के की जान नहीं बचा पाए।

दरअसल लड़के पर लड़की ने कैंची से बहुत बार वार किया जिसकी वजह से उसका बहुत खून निकल गया। लड़की ने मौके का माहौल देखकर भागने की कोशिश भी की लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया।


Download Android App
Download iOS App



