कोरोना कहर: लॉकडाउन के मानसिक स्वास्थ्य पर असर और इससे बचने के उपचार

Summary :

पूरी दुनिया इस समय कोरोना वायरस महामारी की वजह से लॉकडाउन की स्थिति में आ चुकी है। भारत में भी इस समय 21 दिनों का लॉकडाउन फिलहाल हो रखा है। घर में लंबे समय तक रहने और बाहर

पूरी दुनिया इस समय कोरोना वायरस महामारी की वजह से लॉकडाउन की स्थिति में आ चुकी है। भारत में भी इस समय 21 दिनों का लॉकडाउन फिलहाल हो रखा है। घर में लंबे समय तक रहने और बाहर न जाने की वजह से व्यक्ति के मानसिक स्वास्थ्य पर कई तरह के असर इस लॉकडाउन की वजह से हो रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी ऐसा बताया है कि लॉकडाउन के कारण लोगों को अधिक तनाव और घबराहट महसूस हो सकती है। 
लॉकडाउन का मानसिक स्वास्थ्य पर असर 
लॉकडाउन के कारण किसी भी व्यक्ति को जरूरत से ज्यादा घबराहट और तनाव महसूस हो सकती है, जैसे छोटी-छोटी बातों पर घबरा जाना या फिर लॉकडाउन में तनाव के दौरान अत्याधिक खरीदारी कर लेना। घबराहट के कारण अनिश्चितता और बेचैनी भी महसूस हो सकती हैं।
अपनी दैनिक दिनचर्या को छोड़कर एक ही जगह पर कई दिनों तक रहने के कारण किसी व्यक्ति में गुस्सा करने की आदत ओर भी बढ़ जाती है। अकेलापन वह निराशा महसूस करना भी लॉकडाउन का एक बहुत बड़ा असर हैं। कई लोगों को नींद न आना और अधिकतर समय तक जगे रहने से भी मानसिक तनाव होता है। ये भी मानसिक तनाव के लक्षण होते हैं। 
अच्छे मानसिक स्वास्थ्य के लिए उपचार 
1. घबराहट या तनाव महसूस होने के समय लंबी-लंबी सांस लें और शरीर को सक्रिय रखें । 
2. पर्याप्त नींद लें और जरूरत से ज्यादा न जगे रहें।
3. जो लोग लॉकडाउन के दौरान घर से काम कर रहे हैं वह काम के बीच में थोड़ी-थोड़ी देर के लिए आराम करते रहें। 
4. धूम्रपान, शराब व अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहें।
5. घर पर योग या शारीरिक व्यायाम करें जिससे आपका मानसिक व शारीरिक स्वास्थ अच्छा रहे।
6.संतुलित आहार लें और रोग प्रतिरोधक  क्षमता बढ़ाने के लिए पर्याप्त मात्रा में खाना खाए।
7. अपने आपको अपनी रूचि के अनुसार रचनात्मक वह घरेलू कार्य में व्यस्त रखें। 
8. केवल विश्वसनीय सूत्रों से ही कोरोना वायरस से संबंधित जानकारी पढ़े और देखें। ज्यादा समय तक समाचार न देखें।  
समाचार भी सीमित समय के लिए ही देखना अच्छा है।
9. मित्रों, रिश्तेदारों और सहकर्मियों के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े रहें। 
10. अपने पूरे  दिन के कार्यों की एक सूची बना लें और उसके अनुसार अपनी दिनचर्या के काम करें। 

Desk Team