कोरोना वायरस के लगातार मामले देश भर में सामने आ रहे हैं। ऐसे में लोगों को कुछ सावधानियां स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों को बरतने के लिए कहा गया है। सोशल मीडिया पर इसी बीच एक वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में कोरोना वायरस को भगाने के लिए कुछ महिलाएं गाना गाती दिखाई दे रही थीं। ऐसा ही एक और वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर मलिका दुआ ने साझा किया है।

भजन गायक नरेंद्र चंचल इस वीडियो में भजन गाते दिखाई दे रहे हैं। इस भजन में उन्होंने स्वाइन फ्लू, डेंगू, चिकनगुन्या और कोरोना वायरस की बात कही है। कोरोना वायरस की बात करते हुए उन्होंने भजन में कहा, कित्थों आया कोरोना। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही वह भजन गाते हैं बाकी के लोग उनके पीछे-पीछे गाना शुरु कर देते हैं।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर एक दिन पहले पोस्ट किया गया है और 1 लाख से ज्यादा बार इस वीडियो को अब तक लोग देख चुके हैं। हालांकि इस वीडियो पर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने इस वीडियों पर कमेंट करते हुए कहा, ओह, मुझे नहीं पता था कि असल में यह ऑरिजनज है। जबकि अन्य यूजर ने कहा, कुछ भी हो रहा है। इस पर एक और यूजर ने कहा, आज के लिए इंटरनेट का इतना इस्तेेमाल काफी है।

इस भजन का एक वीडियो को यूट्यूब पर भी पोस्ट किया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोनावायरस को रोकने के लिए दी गई एडवायजरी को बताया गया है। सेनेटाइजर के इस्तेमाल से लेकर नियमित रूप से हाथ धोने तक के बारे में इस भजन में बताया है।


Download Android App
Download iOS App



