कोरोना वायरस के खौफ में हजारों मुर्गियों और चूजों को जिंदा गाड़ा,वीडियो हुआ वायरल

Summary :

जहां एक ओर दुनियाभर में कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है तो वहीं अब इस खतरनाक वायरस की वजह से मुर्गियों की कीमतों में भी भारी गिरावट देखने को मिली है।

जहां एक ओर दुनियाभर में कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है तो वहीं अब इस खतरनाक वायरस की वजह से मुर्गियों की कीमतों में भी भारी गिरावट देखने को मिली है। इस वजह से बीते मंगलवार को बेलागती और कोलार जिले में मुर्गी पालने वाले किसानों ने अपने फार्म की हजारों मुर्गियों को जिंदा दफना दिया है।
हाल ही में मिली एक रिपोर्ट के मुताबिक बताया जा रहा है कि सोमवार को एक पोल्ट्री फार्म के मालिक नजीर अहमद मकंदर ने गोकक के नुलसोरा में करीब 6 हजार मुर्गियों को जिंदा गड्ढे में दबा दिया है। उन्होंने बताया है कि पहले मुर्गियां करीब 50 से 70 रुपए प्रति किलो बिक रही थी,मगर अब इनकी कीमतों में कुछ ज्यादा गिरावट आ गई है कि वो महज 5-10 रुपए किलों में बेची जा रही है। बता दें कि नजीर गोगक के एक पोल्ट्री फार्म के मालिक हैं।
वीडियो हुआ वायरल
जब नजीर ने मुर्गियों को गड्ढे में जिंदा दफन करने का एक वीडियो भी शूट किया गया है। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं कहा यह भी जा रहा है कि इन मुर्गियों को कोरोना वायरस फैलने के डर की वजह से जिंदा दबाया जा रहा है। 

जिंदा गाड़ा 9500 चूजों को
वहीं एक अन्य जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार ऐसी घटना कोलार जिले के बांगरपेट तालुक में हुई है। यहां पर रामचंद्र रेड्डी नाम के एक फार्म के मालिक ने तकरीबन 9500 चूजों को जिंदा गाड़ दिया। वहीं इस फार्म को चलाने वाले सतीश ने मुर्गियों को इस तरह से दफना देने के पीछे 20 हजार रुपए तक के नुकसान का हवाला दिया है। 
फैली अफवाह
दरअसल कोरोना वायरस के फैलने के बाद अब अफवाहें ये भी फैली हैं कि चिकन खाने से यह वायरस ज्यादा फैलने का डर है। वहीं कुछ वॉट्सऐप ग्रुप में ये मैसेज शेयर करके संदेश फैलाए जाने के लिए कहा गया। 
इस तरह फैल रहा है कोरोना
सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र के दहानु में भी एक किसान ने 5.8 करोड़ रुपए की कीमत के पोल्ट्री उत्पादों को खत्म कर दिया है,जिनमें एक दिन के 1.75 लाख पक्षी और 9 लाख हैचरी एग्स शामिल है। जबकि हेल्थ प्रोफेशनल्स कई बार कह चुके हैं कि कोरोना वायरस संक्रमित लोगों से एयर ड्रॉप की वजह से फैल रहा है,या फिर ऐसे लोगों से जो इससे पहले से ही संक्रमित है और उनके बीमार होने के कोई लक्षण नजर नहीं आते। 
जानकारी के लिए बता दें कि अब तक कोरोना की वजह दुनियाभर में करीब 4 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। जबकि  अभी भी 1 लाख से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित है। 

Desk Team