लॉकडाउन के दौरान जब सफाई कर्मचारियों का स्वागत लोगों ने फूलों से किया, पहनाई नोटों की माला, वीडियो वायरल

Summary :

कोरोना वायरस के चलते पूरे देश और पंजाब में लॉकडाउन लगा हुआ है। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए भारत सरकार ने 21 दिनों का लॉकडाउन देशभर में लगाया हुआ है।

कोरोना वायरस के चलते पूरे देश और पंजाब में लॉकडाउन लगा हुआ है। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए भारत सरकार ने 21 दिनों का लॉकडाउन देशभर में लगाया हुआ है। इसी बीच सोशल मीडिया पर पंजाब के नाभा इलाके का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं की कैसे लोग  स्वच्छता कर्मियों के सम्मान  फूलों की बारिश उनपर कर रहे हैं। साथ ही नोटों की माला भी उन्हें पहनाई है। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने इस वीडियो को संज्ञान में लेते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों में आंतरिक अच्छाइयां सामने आती हैं। 
इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि  पटियाला के नाभा इलाके के आवासीय परिसर में दो सफाई कर्मचारी वाहन लेकर अंदर आते हैं और वाहन के स्थानीय लोग उनपर फूल की पंखुड़ियों की वर्षा अपने घरों की छत से कर रहे हैं। इतना ही नहीं उनका  सम्मान  तालियां बजाकर कर रहे हैं। वीडियो के अनुसार, सफाईकर्मियों को नोटों की माला तीन लोग अपने घरों से बाहर निकल कर पहनाई और उनकी पीठ भी थपथपाई और धन्यवाद कहा।

मुख्यमंत्री ने अपने ट्विटर पर इस वीडियो को साझा करते हुए  लिखा, ”यह देखकर खुशी हुई कि नाभा में लोग स्वच्छता कर्मियों का सम्मान कर रहे हैं और उनके प्रति प्रेम जता रहे हैं। यह रेखांकित करते हुए सुखद एहसास हो रहा है कि मुश्किल वक्त में हमारी आंतरिक अच्छाइयां सामने आती है। ऐसे ही कोरोना वायरस के खिलाफ अग्रिम पंक्तियों में लड़ रहे लोगों का उत्साह बढ़ाएं।”

इस वीडियो को मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की पत्नी और पटियाला से लोकसभा सदस्य परनीत कौर ने ट्विटर पर साझा किया है। अबतक कोरोना वायरस से पंजाब में   42 लोग संक्रमित हो गए हैं।

Desk Team