ये कपल शेर को मारकर खुशी से करने लगा Kiss, लोगों ने जताई नाराजगी ,मचा बवाल

Summary :

हाल ही में इंटरनेट पर एक बेहद हैरान कर देने वाली फोटो वायरल हो रही है जिसको देखकर आप भी दंग रहे जाएंगे।

हाल ही में इंटरनेट पर एक बेहद हैरान कर देने वाली फोटो वायरल हो रही है जिसको देखकर आप भी दंग रहे जाएंगे। सोशल मीडिया पर एक कपल की किस करते हुए तस्वीर जमकर वायरल हो रही है उनके पास एक शिकार मारा हुआ शेर पड़ा दिखाई दे रहा है। 
खबरों के अनुसार कनाडा के ट्रॉफी हंटिंग कपल डैरन और कैरोलिन कार्टर साउथ अफ्रीका में लेगेलेला सफारी टूर के लिए निकला था। जहां से उनकी ये फोटो पोस्ट की गई है।
शेर को मारकर खुशी दिखाने के लिए अब इस कपल की सोशल मीडिया पर खूब आलोचना भी हो रही है। कनाडा के रहने वाले इस कपल ने साउथ अफ्रीका में पहले शेर का शिकार किया और फिर मरे हुए शेर के पास ये कपल किस करने लगे। ज्यादा विवाद होने के बाद इस फोटो को सोशल मीडिया पूज से रिमूव कर दिया गया।

 

Yahoo News की खबर के अनुसार, तस्वीर को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा गया- ‘गर्मी में शानदार काम, बहुत अच्छे। एक राक्षस के रूप में शेर।  
ये साउथ अफ्रीका के लगेलेला सफरी के वक्त टूरिस्ट शिकार भी कर सकते हैं। जिराफ के शिकार के लिए लगेलेला सफारी के समय पर्यटकों से करीब 2 लाख रुपए चार्ज किया जाता है। हालांकि हाथी और शेर के शिकार के लिए अगल रेट है।

इस तस्वीर की अब सोशल मीडिया पर खूब आलोचना भी हो रही है। लोगों ने ट्रॉफी हंटिंग को बैन करने की मांग भी की है। वहीं यूजर्स ने इस कपल को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है। सूत्रों के अनुसार डैरन कार्टर से जब मरे हुए शेर के बारे में पूछा गया तब उन्होंने कहा मैं इस पर कोई कमेंट नहीं करना चाहूंगा क्योंकि ये बहुत पॉलीटिकल है।

     

लोगों ने दिया कुछ ऐसा रिएक्शन…

 

Desk Team