जुड़वा बच्चों का पैदा होना तो शायद अब मामूली बात हो गई है। मगर एक ही वक्त पर तीन एक जैसे बच्चों का जन्म लेना कोई सामान्य बात नहीं है। मेट्रो यूके के मुताबिक, 250 मामलों में से एक में जुड़वा बच्चे पैदा होने की संभावना होती है, लेकिन ट्रिपलेट्स में यही संभावना 20 करोड़ केसों में से एक में होती है। मगर ऐसा एक अनोखा मामला सामने आया है।

जी हां, ब्रिटेन में रहने वाली 27 साल की जेनी कैस्पर ने 31 मार्च को ट्रिपलेट्स को जन्म दिया था। वो एक जैसी दिखने वाली तीन बच्चियों की मां बनीं। जेनी की प्रीमेच्योर डिलीवरी हुई और उसने आइडेंटिकल ट्रिपलेट्स को जन्म दिया। लेकिन प्रीमेच्योर डिलीवरी के बाद उसके तीनों बच्चों को 6 हफ्ते तक डॉक्टरों की देखरेख में रखना पड़ा।

मगर अब उसकी तीनों बेटियां एक दम ठीक हैं और अपने मम्मी-पापा के साथ घर आ गए हैं। ट्रिपलेट्स के जन्म की बात जानने के बाद जेनी और उनके पति 26 वर्षीय पति जेम्स कैस्पर हैरान रह गए थे। ना सिर्फ जेनी और जेम्स बल्कि डॉक्टर्स तक हैरान थे क्योंकि अभी तक उनके सामने कभी ऐसा केस नहीं आया था। जेनी की बच्चियों का वजन एक से डेढ़ किलो के बीच था।

प्रीमेच्योर डिलीवरी और वजन कम होने की वजह से तीनों बच्चियों को 6 वीक के लिए हॉस्पिटल में ही स्पेशल केयर बेबी यूनिट में रखा गया था। लेकिन हाल ही में जेनी और जेम्स अपनी तीनों बच्चों को घर ले गए हैं और तीनों ही बच्चियां ठीक हैं। कपल ने उनके नाम हार्पर, मार्वेल्ला और इवालिन रखा है, इन तीनों को दो बड़ी बहनें भी हैं।

कपल की बड़ी बेटियों का नाम डेनिका और गैब्रिएला है और दोनों ही अपनी तीनों बहनों से मिलकर काफी खुश और एक्साइटेड हैं। जेनी की तीनों बेटियां इस समय उनके इलाके का हॉट टॉपिक बनी हुई हैं और लोग उन्हें देखने के लिए भी आ रहे हैं। ट्रिपलेट्स केस तो पहले भी सुनने में आए है लेकिन तीनों बच्चों का बिल्कुल एक जैसा दिखना एक केस को अनोखा बनाता है।

ट्रिपलेट्स होने की खबर पता चलने पर जेनी ने अपना अनुभव शेयर करते हुए कहा, ‘जब अस्पताल में हमें बताया गया कि तीन बच्चियां पैदा हुई हैं तो हम शॉक्ड रह गए थे। शुरू में प्रेग्नेंसी चेकअप के वक्त जुड़वा बच्चों की संभावना जताई गई थी लेकिन बाद में ट्रिपलेट्स का जन्म हुआ, वो भी एक जैसी दिखने वाली। कपल ने कहा, जब उन्होंने तीनों को पहली बार देखा था तो वो काफी इमोशनल हो गए थे।


Download Android App
Download iOS App



