जन्मों की बद्दुआ और हाय जल जाएगी एक मिनट में, बस इस दिन कर लें ये काम

Summary :

किसी की हाय, श्राप या बद्दुआ लगना एक गंभीर समस्या है जिसका अगर समय रहते समाधान ना निकाला गया तो जीवन नष्ट हो जाता है। किसी की बुरी नजर बद्दुआ या हाय लगने से जीवन की सारी खुशियां समाप्त हो जाती है और सफलता के सारे मार्ग भी बंद हो जाते हैं और ऐसी स्थिति में मनुष्य काफी अधिक निराश हो जाता है जिससे उसके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ने लगता है।  ज्योतिष शास्त्र में ऐसे कई उपाय बताए गए हैं जिनका उपयोग करके आप हाय, बद्दुआ या श्राप से बच सकते हैं। अगर आप के साथ…

किसी की हाय, श्राप या बद्दुआ लगना एक गंभीर समस्या है जिसका अगर समय रहते समाधान ना निकाला गया तो जीवन नष्ट हो जाता है। किसी की बुरी नजर बद्दुआ या हाय लगने से जीवन की सारी खुशियां समाप्त हो जाती है और सफलता के सारे मार्ग भी बंद हो जाते हैं और ऐसी स्थिति में मनुष्य काफी अधिक निराश हो जाता है जिससे उसके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ने लगता है। 
ज्योतिष शास्त्र में ऐसे कई उपाय बताए गए हैं जिनका उपयोग करके आप हाय, बद्दुआ या श्राप से बच सकते हैं।
अगर आप के साथ भी ऐसे कुछ हो रहा है तो आप रविवार के दिन कुछ खास उपाय कर सकते हैं इन उपाय को करने से कैसे भी हाय कैसी भी बद्दुआ हो हट जाएगी  साथ ही साथ इस योग यानि इस दिन में किये गये कार्य से मान-सम्मान की प्राप्ति भी होती है। 
जब भी हमें किसी की हाय, श्राप या बद्दुआ लगती है तब हमारे आसपास नकारात्मक ऊर्जाओं का संचार अधिक मात्रा में होता है जिससे हमारे जीवन में काफी अधिक समस्याएं उत्पन्न होती है जैसे कि- 
किसी भी काम में हमारा मन नहीं लगता और हमेशा मन में नकारात्मक और बुरे विचार आते हैं। हमारे मन की इच्छा और दृढ़ शक्ति समाप्त हो जाती है। साथ ही हमेंहमेशा छोटी-छोटी बातों पर क्रोध आने लगता है।मुंह से हमेशा दुर्गंध आने लगती है।नौकरी या व्यवसाय में काम बिगड़ने लगते हैं।पारिवारिक रिश्तों में हमेशा तनाव की स्तिथि बानी रहती है। हर कार्य में असफलता प्राप्त होती है।
अगर  आप के साथ भी कुछ ऐसा ही हो रहा है तो समझ जाना चाहिए कि हमें किसी की हाय या बुरी नजर लगी है, पर ऐसी स्थिति में आपको निराश होने की जरूरत नहीं है आप ये उपाय कर सकते हैं।
हाय से बचने के इस उपाय को केवल रविवार की  रात को ही करें। जिस किसी की भी बुरी नजर या हाय उतरनी हो उसकी लंबाई के बराबर एक काला धागा ले ले और शुक्रवार रात सोने से पहले उस व्यक्ति के दाहिने हाथ में उस काले धागे को अच्छे से बांध दे। 
 उसके बाद अगले दिन यानी  सोमवार की सुबह सूर्य उदय होने से पहले घर के बाहर जाएं और अपने हाथ से काला धागा उतार कर उस धागे को कपूर की मदद से जला दें।जब काला धागा जलकर राख हो जाए तो अपने दाहिने पैर से उस राख को कुचल दें और उस राख के ऊपर तीन बार थूक कर घर वापस आ जाए और अपने घर में प्रवेश करने से पहले अपने हाथ पैर अच्छे से धो लें।
 एक नींबू के ऊपर काले काजल की मदद से उस व्यक्ति का नाम लिखें जिसकी हाय उतारने हो उसके बाद इस नींबू में तीन लौंग को गाड़ दें और उसके बाद इस नींबू को उस व्यक्ति के सर से लेकर पैर तक 21 बार घड़ी की दिशा में घुमाएं और उसके बाद इस नींबू को ले जाकर हनुमान जी के मंदिर की सीढ़ियों पर रखकर वापस आ जाए। हाय से बचने का यह सबसे असरदार और कारगर उपाय है।

Desk Team