एक समय था जब लोग कुछ भी सामान लेने के लिए बाहर जाया करते थे। लेकिन एक आज का समय है जब लोग छोटी से छोटी चीज भी घर बैठे ऑर्डर कर लेते हैं। इसमें किचन के सामान से लेकर घर का कोई भी सामान एक क्लिक करते ही हमारे दरवाजे पहुंच जाता है। लोग भी इन सुविधाएं का पूरा इस्तेमाल करते हैं, रात के दो बजे भूख लगी तो फूड डिलीवरी से खाना ऑर्डर कर लिया। रात को कॉफी पीने का मन है और घर में कॉफी नहीं तो कॉफी ऑर्डर कर ली।
अब इससे जुड़ा एक पोस्ट ऐसे ही वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने फूड डिलीवरी ऐप जौमेटो से खाना ऑर्डर किया। साथ ही कुछ ऐसी अजीबोगरीब रिक्वेस्ट भी की जिसे पढ़कर लोग भी हैरान रह गए।
शख्स ने की अजीबोगरीब रिक्वेस्ट
आमतौर पर लोग जब भी खाना खरीदते हैं तौ बिल जरूर लेते हैं। लेकिन जिस शख्स के बारे में हम बता रहे हैं उनकी रिक्वेस्ट थी कि उन्हें खाने के साथ बिल न दिया जाए। इसके अलावा जनाब की दूसरी अजीबोगरीब रिक्वेस्ट थी कि खाने के पैकेट पर या कहीं भी ये न लिखा जाए कि उस खाने में चिकन है। बता दें ये रिक्वेस्ट उसने इसलिए की थी, क्योंकि उसके घर में नॉनवेज खाना अलाउड नहीं था। ऐसे में उसने जोमैटो से एक बर्तन की भी मांग की थी, ताकि वह आराम से खा सके।
— Sahilarioussss (@Sahilarioussss) March 8, 2024
ये पोस्ट @Sahilarioussss अकाउंट ने शेयर की है।
कंपनी ने किया विपरित काम
हालांकि रेस्टोरेंट ने उसकी मांगों के एकदम उलट ही काम कर दिया। रेस्टोरेंट ने न सिर्फ उसके पास खाने का बिल भेजा, बल्कि उस बिल पर उसकी कही गई बातें भी लिख दी। इस मजेदार पोस्ट को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर ) पर @Sahilarioussss अकाउंट ने शेयर की है। वहीं, अब ये देख लोग भी कमेंट्स में अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘जोमैटो वालों को कस्टमर को ऐसे धोखा नहीं देना चाहिए था।’ अन्य ने लिखा, ‘वो कभी भी नोट्स का पालन नहीं करते, बस इसे बिल पर छाप देते हैं। कितना अजीब है।’


Download Android App
Download iOS App




