‘हम शर्म क्यों करेंगें…’, Delhi Metro में कपल की इस हरकत को देख गुस्साई आंटी, देखें वीडियो

Summary :

सोशल मीडिया पर आए दिन दिल्ली मेट्रो के तमाम वीडियो वायरल होते रहते हैं. कभी कपल का किस करते हुए वीडियो वायरल होता है। ये वीडियो भी दिल्ली मेट्रो का ही है और इसमें एक कपल और दो आंटियों के बीच जमकर बहस होते हुए देखा जा सकता है।

दिल्ली मेट्रो के वीडियोज रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं। एक के बाद एक लगातार सोशल मीडिया पर दिल्ली मेट्रो का कोई ना कोई वीडियो वायरल हो ही जाता है। पिछले कुछ वक्त से दिल्ली मेट्रो के अंदर अजीबो-गरीब हरकतें करते हुए लोग देखने को मिल रहे है जिनके वीडियो धड़ले से इंटरनेट पर वायरल भी हो रहे है जिसकी वजह डीएमआरसी का नाम भी खराब हो रहा है।
दिल्ली मेट्रो के वीडियो आए दिन सामने आ रहे है जिसकी वजह से डीएमआरसी भी सख्ती से इन लोगों को खिलाफ एक्शन लेने की बात कर रही है। मगर फिर भी लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। जहां कपल्स मेट्रो को कोई पार्क या सिनेमाहॉल समझकर एक दूसरे को किस करने लगते है, तो कभी कोई इसे जंग का मैदान बना देता है। जैसा की इस वीडियो में देखने को मिल रहा है।

सोशल मीडिया पर दिल्ली मेट्रो का एक नया वीडियो तेजी से फैल रहा है जिसमें एक कपल और दो आंटियों के बीच जमकर बहस होते हुए देखा जा सकता है। वायरल हो रहे है वीडियो में देखा जा सकता है कि मेट्रो की सीट पर बैठी दो आंटियों अपने साइड में खड़े एक कपल से बोल रही हैं, कि तुम लोगों को थोड़ी शर्म होनी चाहिए, ऐसा नहीं करना चाहिए। आंटियों की इस बात को सुनकर वो लड़का भड़क जाता है और कहता है हम शर्म क्यों करेंगे…आप अपने काम से काम रखो।
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर 26 जून को शेयर किया गया है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, दिल्ली मेट्रो के अंदर दो आंटियों और कपल के बीच झगड़ा हो गया, आंटी को मेट्रो के अंदर कपल के खड़े होने का तरीका पसंद नहीं आया था। इस वीडियो को अबतक 3 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. लोग वीडियो पर अपने रिएक्शन दे रहे हैं।

Desk Team